'शादी में पहनूंगी व्हाइट गाउन' अर्जुन कपूर संग ड्रीम वेडिंग चाहती थीं मलाइका अरोड़ा! एक्ट्रेस ने किया था खुलास

Malaika Arora Dream Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है। इस बीच मलाइका का पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के चर्चित कपल में से हैं। अक्सर पार्टी और इवेंट्स में साथ नजर आते थे। लेकिन अब लंबे समय से कपल साथ में स्पॉट नहीं हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल का ब्रेकअप हो चुका है। इन अफवाहों के बीच एक बार मलाइका ने अपनी ड्रीम वेडिंग पर बात की थी।

Malaika Arora

नेहा धूपिया के चैट शो में मलाइका पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे सवाल किए गए। मलाइका ने बताया था कि वह किस तरह की शादी करना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मेरी ड्रीम वेडिंग बीच पर होगी और यह पूरी तरह से व्हाइट वेडिंग होगी। शादी में मुझे 'Elie Saab gown' पहनना है।'

मलाइका अरोड़ा ने खुलासा किया था, 'ब्राइड्समेट्स में मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' बता दें कि, मलाइका ने इस ड्रीम वेडिंग के बारे में तब खुलासा किया था जब उन्होंने अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे। इसके अलावा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज पोस्ट करते थे।

खैर अब मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में कड़वाहट आ चुकी है। मलाइका उनके जन्मदिन पर भी नजर नहीं आई थीं और ना ही एक्ट्रेस ने अर्जुन के लिए कोई पोस्ट साझा किया था। जिसके बाद फैंस ने कंफर्म मान लिया कि दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि अब तक मलाइका और अर्जुन की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। वहीं ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। जिसके बाद से उनके नए बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा होने लगी।

ये भी पढ़ें: 50 की उम्र में 25 की दिखती हैं मलाइका अरोड़ा, खुल गया बड़ा राज, क्या इसे खाने से यंग दिखती हैं Malaika?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+