50 की उम्र में 25 की दिखती हैं मलाइका अरोड़ा, खुल गया बड़ा राज, क्या इसे खाने से यंग दिखती हैं Malaika?

Malaika Arora Diet Chart: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने सिजलिंग वीडियोज और जिम वियर फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 50 की उम्र में भी वह इतनीफिट और खूबसूरत हैं कि लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं होता है। अरहान खान की हॉट मॉम इस उम्र में भी पुरुषों का ध्यान बड़ी ही आसानी से अपनी तरफ खींच लेती हैं।

मलाइका अरोड़ा का शानदार फिगर
बॉलीवुड की नंबर वन आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा जल्द ही 50 साल की होने वाली हैं लेकिन उनके ग्लैमरस लुक को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा होगी। उनके स्टाइलिश लुक को देखकर हमेशा ऐसा लगता है कि जैसे उनकी उम्र थम गई हो।

Malaika Arora

कम उम्र में अरबाज खान से मलाइका ने कर ली थी शादी
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने बहुत ही कम उम्र में अरबाज खान से शादी कर ली थी। उन दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि शादी के 19 साल बाद दोनों का तलाक हो गया और अब मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा से उम्र में छोटे हैं। मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह योग और वर्कआउट के चलते ही आज भी इतनी फिट हैं।

मलाइका ने खोला यंग दिखने का राज
सिर्फ इतना ही नहीं अब मलाइका अरोड़ा ने खुद अपने डाइट चार्ट के बारे में भी लोगों को बताया है जिसके चलते वह इस उम्र में भी इतनी यंग दिखती हैं। मलाइको अरोड़ा ने एक पॉडकॉस्ट शो में बताया कि वह अपनी हेल्दी डाइटमें प्रोटीन का इनटेक सबसे ज्यादा करती हैं।

मलाइका अरोड़ा का हेल्दी डाइट चार्ट-

-मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस को बनाए रखने के लिए दिन की शुरुआत नींबू और शहद मिले हल्के गर्म पानी से करती हैं। वह इस पानी का सेवन हर रोज करती हैं।
- मलाइका ब्रेकफास्ट में हल्का खाना खाती हैं। उन्हें सुबह फ्रूटस, पोहा, इडली, मल्टीग्रेन टोस्ट और उपमा खाना पसंद है।
- फिगर को मेंटेन रखने के लिए मलाइका जूस, ब्राउन ब्रेड और एग वाइट का सेवन करती हैं। वह स्नैक्स के रूप में सूखे मेवा और अखरोट खाती हैं।
- मलाइका अरोड़ा लंच में रोटी, सब्जी, चावल खाती है। वह फिट रहने के लिए इस डाइट प्लान के साथ जमकर योग और एक्सरसाइज भी करती है।
- मलाइका को कार्डियो, वेट लिफ्टिंग और किक बॉक्सिंग करना पसंद है।

अगर आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की तरह फिट और यंग दिखना चाहते हैं तो इस डाइट चार्ट को फॉलो कर सकते है। लेकिन किसी भी चीज का सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श कर लेना बहुत जरूरी है। शरीर के लिए कौन सी चीज फिट रहेगी ये डॉक्टर से सलाह लेकर की उसका सेवन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+