क्या 49 साल की नहीं है Malaika Arora? पुरानी वीडियो में हुआ असली उम्र का खुलासा, रह जाएंगे दंग
मलाइका अरोड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख एक बार फिर नेटिजेन्स उनकी उम्र पर सवाल उठा रहे हैं।

Malaika Arora Age: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने लुक्स और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर की सेमी न्यूड फोटो शेयर की थी जिसकी वजह से दोनों सितारे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहते हैं। दोनों एक दूसरे के लिए खुलकर अपना प्यार जाहिर करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। जहां मलाइका की उम्र 49 साल बताई जाती है तो वहीं अर्जुन कपूर 37 साल के हैं। दोनों उम्र के इस फासले की वजह से काफी ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। हालांकि वह अक्सर कहते हैं कि उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
एक्ट्रेस की असली उम्र का हुआ खुलासा
इस बीच मलाइका अरोड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से वह अपनी असली उम्र को लेकर सवालों के घेरे में आ गईं। वीडियो में साजिद खान होस्ट हैं, जो मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का इंटरव्यू ले रहे हैं। इस दौरान साजिद अरबाज और मलाइका से उम्र के फासले को लेकर मजाक करते हुए नजर आए।
अरबाज से हैं दो साल बड़ी
साजिद खान ने मजाकिया अंदाज में मलाइका अरोड़ा से पूछा कि, आप अरबाज से उम्र में दो साल बड़ी हैं ऐसे में कैसा महसूस कर रही हैं। इसका जवाब देते हुए मलाइका कहती हैं कि, 'मुझे इस बात से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।' अब एक्ट्रेस इस जवाब के बाद फैंस उनकी असली उम्र को लेकर कंफ्यूज हो गए।
फैंस हुए कंफ्यूज
जैसा की विकीपीडिया में अरबाज खान की उम्र 55 साल है तो वहीं मलाइका अरोड़ा की उम्र 49 साल बताई गई है। वहीं अगर मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से 2 साल बड़ी हैं तो इस तरीके से उनकी असली उम्र 57 साल की हुई और अर्जुन कपूर से वह 12 नहीं बल्कि 20 साल बड़ी हैं। अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या मलाइका अरोड़ा इतने दिनों से अपनी असली उम्र छिपा रही हैं। वहीं कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि, 57 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस इतनी खूबसूरत लगती हैं।












Click it and Unblock the Notifications