'मुझे लगता है कि लोग बहुत...' शीयर ड्रेस पर ट्रोल होने पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई, 09 मार्च: 48 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक के चलते हमेशा में सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा की ब्लैक शीयर ड्रेस पहने के बाद सामने आई तस्वीरों को लेकर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल करने वालों को काफी कुछ सुनाया है। जानिए ट्रोलर्स के लिए मलाइका ने क्या कहा?

ब्लैक शीयर ड्रेस पर ट्रोल हुईं थीं मलाइका
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की पार्टी के लिए पहनी ब्लैक शीयर ड्रेस पर अपना रिएक्शन दिया। शीयर ड्रेस में मलाइका काफी हॉट और ग्लैमरस दिखाई दे रही थीं, हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया तो उनके बारे में काफी बुरा बोलने लगे, जिस पर अब पिंकविला को दिए अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है।

'लोगों का दोहरे मापदंड क्यों हैं?'
बता दें कि फिल्म मेकर रितेश सिधवानी ने न्यूली मैरिड कपल फरहान और शिवानी के लिए एक पार्टी की होस्ट की थी, इसमें पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही वो थी मलाइका अरोड़ा का शीयर ब्लैक गाउन, जिसे उन्होंने पार्टी की नाइट में पहना थी। अब मलाइका से जब पूछा गया कि ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं और इस पर उनका क्या रिएक्शन था तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं बस इतना सुन सकती थी कि यह शानदार लग रहा था। मुझे लगता है कि लोग बहुत पाखंडी हैं, वे पाखंडी हैं, अगर आप मुझसे पूछें। उन्होंने कहा कि लोग इतने पाखंडी हैं कि अगर वे जेनिफर लॉरेंस या रिहाना को ऐसे गाउन में देखते हैं तो वे तारीफों की बौछार कर देते हैं।

'वहीं काम आप यहां करो तो...'
उन्होंने आगे कहा, "वही काम जो आप यहां करते हैं, तो तुरंत वही जैसे लोग ' क्या कर रही है? वह एक मां है, वह यह है, वह वो है! पाखंडी क्यों बने हो? मेरा मतलब अगर आप किसी और पर उसी की सराहना कर सकते हैं तो आप इसकी सराहना क्यों नहीं कर सकते, इसे एक यूनिवर्सल आउटलुक बना सकते हैं, आप जानते हैं? मेरा मतलब है कि ये दोहरे मापदंड क्यों हैं?" वहीं यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रोलिंग ने उन्हें शुरुआत में परेशान किया, जब यह सब नया था, मलाइका ने कहा, "हां, बिल्कुल। मेरा मतलब है कि कोई भी जो कहता है कि यह शायद मजाक नहीं कर रहा है, या वास्तव में एक कवर-अप का यूज करने की कोशिश कर रहा है। शुरू में हां, क्योंकि मुझे लगता है कि यह हर किसी के लिए, किसी के लिए और सभी के लिए नया था, और जब समय बीतता है, तो मैंने इसे एक तरफ रख दिया।"

पेरेंट्स को मलाइका ने दी यह सलाह
वहीं ट्रोलिंग पर अपने पेरेंट्स के रिएक्शन पर बात करते हुए मलाइका ने बताया कि वे उससे कहा करते थे, "'बेटा, तुम्हें पता है, किसी ने यह कहा, या किसी ने वो... मैंने उन्हें बैठाकर समझाया कि बस, काफी। यह सब कचरा पढ़ना बंद करो। अपनी एनर्जी को इस तरह की चीजों पर फोकस ना करें। देखने के लिए कहीं बेहतर चीजें हैं।" पर्सनल फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इंडियाज बेस्ट डांसर सहित कई रियलिटी शो को जज करने में बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications