दुल्हन के जोड़े में मलाइका के रैंप वॉक ने जीता दिल, वीडियो देख लोग बोले-तुमसा नहीं देखा

मुंबई, 11 अक्टूबर: टीवी पर्सनैलिटी मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी वजह चर्चा में बनी रहती हैं। उनके डांस और फिटनेस के वीडियो अक्सर चर्चा में आते ही रहते हैं लेकिन इस बार वो मॉडलिंग को लेकर चर्चा में हैं। लैक्मे फैशन वीक में मलाइका अरोड़ा ने डिजाइनर अनु क्रिएशन के लिए रैंप वॉक किया है। दुल्हन के जोड़े में रैंप पर चलते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Recommended Video

    Malaika Arora ने Lakme Fashion week में दुल्हन के जोड़े में की शानदार Ramp Walk | वनइंडिया हिंदी
    मलाइका बनीं शो टॉपर

    मलाइका बनीं शो टॉपर

    मलाइका अरोड़ा लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अन्नू के लिए शोस्टॉपर बनीं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी वॉक का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं, जो कि ट्रेडिशनल ब्राइड लुक दे रहा है। जिस पर भारी कढ़ाई की गई है। इसके साथ ब्लाउज में डीप नेक के साख कढ़ाई की गई है, उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी चोकर, माथापट्टी और चूड़ियों के साथ एक्सेसराइज पहनी है।

    यूजर्स ने की तारीफ

    यूजर्स ने की तारीफ

    मलाइका के रैंप वॉक, उनकी ड्रेस और खूबसूरती की सोशल यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके वीडियो को लाखों लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं। यूजर्स ने कमेंट कर उनकी वॉक को दिल जीतने वाली कहा है।

    टीवी और बड़ा पर्दा, दोनों पर मलाइका की पहचान

    मलाइका मलाइका अरोड़ा की फिल्मों में किए अपने गानों के लिए अलग पहचान रही है। छैंया-छैंया से लेकर मुन्नी बदनाम हुई.. तक कई हिट गानों पर उन्होंने फिल्मों में डांस किया है। वहीं 47 साल की मलाइका अरोड़ा टीवी का भी काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। वो लगातार किसी ना किसी रिएलिटी शो या डांस शो का हिस्सा बनी रहती हैं। इन दिनों मलाइका इंडियाज बेस्ट डांसर को जज करने के अलावा मिलिंद सोमन के साथ रियलिटी शो एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द ईयर जज कर रही हैं। उनकी फिटनेस भी कमाल की है। सोशल मीडिया पर उनके जिम और योग वीडियो भी काफी देखे जाते हैं।

    मलाइका की निजी जिंदगी भी रहती है चर्चा में

    मलाइका की निजी जिंदगी भी रहती है चर्चा में

    मलाइका अपने करियर से इतर मलाइका अर्जुन कपूर से रिश्ते को लेकर भी काफी समय से चर्चाओं में हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता रहा है। कई बार दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकारा भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+