क्या जल्द Arjun Kapoor से शादी करेंगी Malaika Arora? एक्ट्रेस ने कहा- 'वो इंसान मेरी जिंदगी में....'

मूविंग इन विद मलाइका के पहले एपिसोड में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने अपने वेडिंग प्लान का भी खुलासा किया।

Moving In With Malaika: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हैं। उनका शो मूविंग इन विद मलाइका का पहला एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुका है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फराह खान से कई सारी बातें शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया कि ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उनको इस शो के लिए सपोर्ट किया था।

रिलेशनशिप की अफवाहों से कैसे डील करती हैं मलाइका ?

रिलेशनशिप की अफवाहों से कैसे डील करती हैं मलाइका ?

मलाइका अरोड़ा ने शो के दौरान अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और अपने वेडिंग प्लान को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए। दरअसल, एक्ट्रेस से फराह खान ने पूछा कि, आप अपने रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों से कैसे डील करती हैं? क्योंकि, वह इस वक्त अपने से 8 साल छोटे शख्स को डेट कर रही हैं। ऐसे में उनको तमाम तरह की बातें सुननी पड़ती हैं।

छोटे लड़के को डेट करना कितना मुश्किल

छोटे लड़के को डेट करना कितना मुश्किल

मलाइका अरोड़ा ने फराह खान के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, अगर लड़का अपने से 20 साल छोटी लड़की को डेट कर रहा है तो उसे राजा के तौर पर माना जाता है। जबकि अगर लड़की अपने से छोटे लड़के को डेट कर रही है या उसके साथ रिश्ते में है तो उन दोनों को मां-बेटे की जोड़ी बताया जाता है। ये सब बातें मेरे लिए काफी आम हो चुकी हैं। लेकिन बाहर वालों से ज्यादा मुझे मेरे अपनों ने ये सभी बातें कही हैं जिससे मुझे ज्यादा तकलीफ हुई है।

अर्जुन कपूर से क्या शादी करेंगी मलाइका?

अर्जुन कपूर से क्या शादी करेंगी मलाइका?

वहीं फराह खान ने मलाइका अरोड़ा से उनके वेडिंग प्लान को लेकर सवाल किए। उन्होंने पूछा कि, क्या आप दोबारा शादी करना चाहती हैं? इसका मलाइका अरोड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि, 'जाहिर है हमने इस बारे में बात की है। आप अपने पार्टनर से ऐसी चीजों के बारे में बात करते हैं। मुझे लगता है मैं रिलेशपशिप में रहकर एक बेहतर इंसान हूं। आज जो इंसान मेरी जिंदगी में है वो मुझे खुश रखता है। हमारे रिश्ते के बारे में दुनिया क्या सोचती है मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता'।

अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर किया था खुलासा

अर्जुन कपूर ने शादी को लेकर किया था खुलासा

खैर मलाइका अरोड़ा ने अपने इस जवाब से ये साफ कर दिया है कि वह रिलेशनशिप में रहकर काफी खुश हैं और शादी को लेकर अभी उनका कोई प्लान नहीं है। बता दें कि इससे पहले करण अर्जुन के शो कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर ने ये साफ कहा था कि, अभी वह अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं और उनका शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है।

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे डेट

लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे डेट

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2021 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। फैंस भी दोनों की फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके अलावा दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+