नए साल पर मलाइका को सता रही अर्जुन कपूर की याद, बेडरूम वीडियो शेयर कर बताया दिल का हाल
नए साल पर मलाइका को सता रही अर्जुन कपूर की याद, बेडरूम वीडियो मलाइका ने सबके सामने रखा दिल का हाल, बेडरूस से वीडियो शेय
मुंबई, 1 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर बीते काफी समय से एक दूसरे के साथ ही देखे जाते हैं लेकिन नए साल के मौके पर दोनों दूर हैं। ऐसे में मलाइका कोअर्जुन कपूर की याद सता रही है। मलाइका ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर करते हुए सबको नया साल विश किया है, वहीं दूसरी एक तस्वीर में उन्होंने कहा है कि नए साल पर अर्जुन को बहुत ज्यादा याद कर रही हैं।

अर्जुन को याद करते हुए कही ये बात
अर्जुन कपूर हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में वो क्वारंटाइन में हैं और मलाइका से दूर हैं। दोनों न्यू इयर के मौके पर भी एक-दूसरे से दूर ही हैं। मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टा पर शेयर की है। जिसमें दोनों पाउट करते दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है, तुम्हें बहुत मिस कर रही मिस्टर पाउटी अर्जुन। वैसे मेरा पाउट तुम्हारे से कहीं अच्छा है... हैप्पी न्यू इयर।
बेडरूम वीडियो भी वायरल
मलाइका अरोड़ा नए साल की मुबारकबाद भी खास अंदाज में अपने फैंस को दी है। मलाइका ने बेडरूम से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बिस्तर पर लेटी हुईं दिख रही हैं। अंगडाई लेते हुए मलाइका ने इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन दिया है- 'गुड मॉर्निंग 2022'। सोशल मीडिया पर मलाइका का ये बेडरूम वीडियो खूब तस्वीर वायरल हो रहा है।

कई साल से साथ में हैं अर्जुन और मलाइका
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ ही नजर आते हैं, कई बार दोनों के शादी करने की खबरें भी सामने आईं लेकिन इस पर कपल ने अभी कुछ नहीं कहा है। जाहिर है नए साल का जश्न दोनों साथ में ही मनाते लेकिन अर्जुन के कोरोना पॉजिटि हो जाने के चलते वो 14 दिन तक घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं और ना ही किसी से मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications