मलाइका से आई लव यू बुलवाने की जिद पर अड़ा फैन, पहली शर्माईं, फिर दिया ये जवाब

मुंबई, 5 अक्टूबर: मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा इन दिनों टीवी पर खूब दिख रही हैं। डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर की जज मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस हाल ही में कपिल शर्मा शो में मेहमान बनकर पहुचें। इस दौरान कपिल शर्मा ने मलाइका से कई सवाल किए। इसी दौरान मलाइका ने एक ऐसे कमेंट का भी जवाब दिया जिसमें उनसे आई लव यू बोलने की गुजारिश की गई थी।

फैन का कमेंट- मैम, आई लव यू बोल दो

फैन का कमेंट- मैम, आई लव यू बोल दो

कपिल ने एपिसोड के दौरान मलाइका के इंस्टाग्राम पोस्ट पर आए कुछ कमेंट को पढ़ा। मलाइका ने कोरोना का टीका लेने की एक पिक शेयर की थी। इस पर राजेश नाम के शख्स ने कमेंट किया 'वैक्सीन कोई भी लगवाओ आप इतनी हॉट हैं कि आपको बुखार नहीं आएगा। आप प्लीज एक बार लिख दो लव यू राजेश बीकानेरी।

मलाइका ने दिया राजेश को जवाब

मलाइका ने दिया राजेश को जवाब

मलाइका अरोड़ा पहले तो इस कमेंट पर काफी हंसी। इसके बाद उन्होंने राजेश को जवाब देते हुए कहा- 'आई लव यू राजेश बीकानेरी' इस दौरान मलाइका ने भी कपिल की टांग खींचते हुए सवाल किया कि हमारा शो तो सीजनल आता है। हम शूट करते हैं और ब्रेक लेते हैं, लेकिन आप तो शो के लिए पूरे साल शूटिंग करते हैं तो ये आपको बीवी बच्चों के लिए वक्‍त कब म‍िल जाता है।

डिप्रेशन से निकली तो इस बीमारी के शिकंजे में आईं आमिर की बेटी आइरा, बोलीं- इतना रोती हूं कि पूछो मत

टीवी पर अलग पहचान बना चुकीं मलाइका

टीवी पर अलग पहचान बना चुकीं मलाइका

मलाइका अरोड़ा की फिल्मों में किए अपने गानों के लिए अलग पहचान रही है। छैंया-छैंया से लेकर मुन्नी बदनाम हुई.. तक कई हिट गानों पर उन्होंने फिल्मों में डांस किया है। वहीं 47 साल की मलाइका अरोड़ा टीवी का भी काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। वो लगातार किसी ना किसी रिएलिटी शो या डांस शो का हिस्सा बनी रहती हैं। इन दिनों मलाइका इंडियाज बेस्ट डांसर को जज करने के अलावा मिलिंद सोमन के साथ रियलिटी शो एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द ईयर जज कर रही हैं। उनकी फिटनेस भी कमाल की है। सोशल मीडिया पर उनके जिम और योग वीडियो भी काफी देखे जाते हैं।

Recommended Video

    Malaika Arora ने Golden Saree में दिए 'खतरनाक' पोज, Pictures से नहीं हट पाएगी नजर | वनइंडिया हिंदी
    अर्जुन से रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं मलाइका

    अर्जुन से रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हैं मलाइका

    अपने करियर से इतर मलाइका अर्जुन कपूर से रिश्ते को लेकर भी काफी समय से चर्चाओं में हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता रहा है। कई बार दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकारा भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+