डिप्रेशन से निकली तो अब इस परेशानी से जूझ रहीं आमिर की बेटी आइरा, बोलीं- इतना रोती हूं कि पूछो मत
डिप्रेशन से निकली तो अब इस परेशानी से जूझ रहीं आमिर की बेटी आइरा, बोलीं- इतना रोती हूं कि पूछो मत
मुंबई, 5 अक्टूबर: आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं तो अलग-अलग मुद्दे को लेकर लिखती भी रहती हैं। आइरा को सोशल मीडिया पर इसलिए भी ज्यादा चर्चा होती है क्योंकि वो दूसरे स्टारकिड की तरह सिर्फ तस्वीरें शेयर नहीं करती है, वो अक्सर मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन जैसे मुद्दों पर बोलती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने खुद के डिप्रेशन में होने की बात कही थी, बाद में उन्होंने अपनी सेहत में सुधार बताया था लेकिन अब फिर से वो नई परेशानी से जूझ रही हैं। जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है।

वीडियो शेयर कर की अपने बारे में बात
आइरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो शेयर किया है। जिसमें आइरा ने अपनी मेंटर हल्थ पर काफी बात की है। उन्होंने बताया है कि आजकल उन्हें बवजह गुस्सा आ रहा है और वो इससे परेशान होकर फिर खूब रोती है। फिर इस सबको लेकर उनको शर्मिंदगी भी होती है।

गाड़ी चलाते-चलाते ये अजीब हुआ
आइरा बताती हैं, बीते हफ्ते वो घर जा रही थीं तो गाड़ी चलाने में अजीब सा महसूस होने लगा, जिस पर वो फुटबॉल खेलने चली गईं। वह गाड़ी चला रही थीं तभी उन्हें महसूस हुआ कि वह गुस्से में हैं और ड्राइव करने की हालत में नहीं हैं। मैंने सोचा ऐसी हालत में एक मशीन को कंट्रोल करना सही नहीं है इसलिए मैंने कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और फिर किसी को बुलाकर घर गई। इस पर मैं बहुत ज्यादा रोई, बस रोती रही और रोती रही।
बीते साल बताई थी डिप्रेशन की बात
आइरा ने बीते साल अक्टूबर में सोशल मीडिया पर ही अपने डिप्रेशन पर बात की थी। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया था कि वो करीब चार साल से डिप्रेशन में हैं। उन्होंने बताया था, मैं चार साल स क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं और दवाएं ले रही हूं। दवाएं लेने के बाद मेरी सेहत में सुधार है और कुछ अच्छा महसूस करने लगी हूं।

अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रही हैं आइरा
आइरा खान फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। आइरा अक्सर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं और खुलकर रिलेशन पर बात करती हैं। आइरा के फिल्मों में आने को लेकर भी कई बार फिल्मी गलियारों में चर्चा रही है। हालांकि इस पर उन्होंने बहुत साफतौर पर कुछ नहीं कहा है। बतौर थिएटर डायरेक्टर आइरा इन दिनों काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications