सालों बाद सरेआम अरबाज खान पर बरसा मलाइका अरोड़ा का प्यार, वीडियो देख फैंस बोले- 'फिर हो जाओ साथ'

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो चुका है। लेकिन एक दूसरे अलग होने के बावजूद भी दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हाल ही में एयरपोर्ट से कपल का एक वीडियो सामने आया।

Malaika Arbaaz Video Viral: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा का एक्स हसबैंड अरबाज खान संग तलाक हो चुका है। शादी दूटने के बाद दोनों अब अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। जहां मलाइका अब अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं अरबाज की जिंदगी में भी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई है। लेकिन, तलाक होने के बावजूद भी अरबाज और मलाइका एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। हाल ही में कपल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए।

अरबाज खान और मलाइका का वीडियो वायरल

अरबाज खान और मलाइका का वीडियो वायरल

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक से फैंस काफी निराश हुए थे। लेकिन, शादी टूटने के बावजूद भी दोनों अक्सर अपने बेटे अरहान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाते हैं। इस बीच एक बार फिर से अरबाज और मलाइका अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सरेआम को एक दूसरे पर बरसाया प्यार

सरेआम को एक दूसरे पर बरसाया प्यार

वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटे अरहार को ड्रॉप करते हुए मलाइका अरोड़ा काफी इमोशनल हो गईं। दोनों अपने बेटे को गले से लगाते हुए नजर आए। जैसे ही अरबाज अपनी जर्नी के लिए रवाना हुए तभी मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान को गले से लगाया। वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

दोनों की बॉन्डिंग देख फैंस कर रहे तारीफ

दोनों की बॉन्डिंग देख फैंस कर रहे तारीफ

वीडियो मलाइका अरोड़ा अरबाज खान को प्यार से गले लगाने के बाद अपनी कार की तरफ रवाना होती हैं। वहीं अरबाज भी उनको छोड़ने के बाद अपनी कार की तरफ बढ़ गए। दोनों को इस तरह से साथ देखना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग दोनों की इस खूबसूरत बॉन्डिंग और पेरेंटिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस को सताई अर्जुन कपूर की चिंता

फैंस को सताई अर्जुन कपूर की चिंता

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पढ़े लिखे लोग ऐसे ही होती हैं। दिल जीत लिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज भी दोनों दिल से एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों फिर साथ हो जाओ प्लीज।' वहीं कुछ फैंस को ये देखकर अर्जुन कपूर की चिंता सताने लगी। एक यूजर ने लिखा, 'अब अर्जुन कपूर का क्या होगा?'

अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका

बता दें कि, फिलहाल मलाइका अरोड़ा अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। साल 2021 में दोनों ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार किया था। यहां कि, सोशल मीडिया पर भी दोनों अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते। रिपोर्ट्स की माने तो, इस साल 2023 में कपल शादी कर सकता है।

Recommended Video

    Arbaaz Khan का Girlfriend Giorgia Andriani से हुआ Breakup, जानें क्या है वजह | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+