Arbaaz Khan संग तलाक के फैसले पर Malaika Arora का छलका दर्द, बोलीं- 'जब वो आगे बढ़ गया है तो...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जल्द ही अपना चैट शो मूविंग इन विद मलाइका लेकर आ रही हैं। जिसकी टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें एक्ट्रेस अपने अतीत को लेकर कई बड़े खुलासे करेंगी।

Moving In With Malaika: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स को जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहता है। अब इन्हीं सभी का जवाब देने एक्ट्रेस जल्द ही अपने चैट शो मूविंग इन विद मलाइका लेकर आ रही हैं। ये शो जल्दी ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस चैट शो का एक प्रोमो वीडियो फैंस के साथ शेयर किया।

'मूविंग इन विद मलाइका' का टीजर रिलीज

'मूविंग इन विद मलाइका' का टीजर रिलीज

'मूविंग इन विद मलाइका' के प्रोमो वीडियो में फराह खान बतौर गेस्ट शामिल हुईं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा अपने अतीत को लेकर बात करती हुईं नजर आईं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान का भी जिक्र किया।

अरबाज खान संग तलाक के फैसले पर छलका दर्द

अरबाज खान संग तलाक के फैसले पर छलका दर्द

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, वह अब अपनी पास्ट लाइफ से आगे बढ़ चुकी हैं। साथ ही अब अरबाज खान भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। तो बेहतर होगा कि, लोग भी इससे आगे बढ़ जाएं। उन्होंने आगे कहा कि, वह अपने फैसले से खुश हैं उन्होंने अपनी जिंदगी में सभी फैसले सही लिए। इस दौरान मलाइका की आंखों से अचानक आंसू निकलने लगे।

फराह खान ने एक्ट्रेस को दी हिम्मत

शो के दौरान मलाइका अरोड़ा की खास दोस्त फराह खान उनके आंसू पोछती हुईं नजर आईं। वह एक्ट्रेस से कहती हैं कि, 'तुम तो रोते हुए भी खूबसूरत लगती हो'। जिसके बाद दोनों हंसने लग जाती हैं। जिसपर उनकी बहन अमृता अरोड़ा जोर-जोर से तालियां बजाती नजर आईं। इस दौरान करीना कपूर भी वहां मौजूद रहीं। फिलहाल उनका ये टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस दिन होगी शो की शुरूआत

इस दिन होगी शो की शुरूआत

मलाइका अरोड़ा का ये चैट शो 5 दिसंबर से शुरू होगा। जो कि, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। वहीं फैंस उनके इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि एक्ट्रेस इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करने वाली हैं। शो में मलाइका के जीवन को और करीब से दिखाया जाएगा। शो में उनके दोस्त और फैमिली वाले गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगे।

अर्जुन को डेट कर रही मलाइका

अर्जुन को डेट कर रही मलाइका

आपको बता दें कि, अरबाज खान से तलाक होने के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी लाइफ में मुव ऑन कर चुकी हैं। वह फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+