मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत से पहले क्या-क्या हुआ? एक्ट्रेस की मां ने बताया आंखो देखा हाल

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने दुखद रूप से अपनी जान दे दी। इस घटना से उनके परिवार और फैंस गहरे सदमे में हैं। अनिल अरोड़ा अपने आवास पर मृत पाए गए और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अरोड़ा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अब उनकी पूर्व पत्नी जॉयस अरोड़ा ने पुलिस को दिए बयान में उनकी मौत से पहले क्या कुछ हुआ। एक्ट्रेस की मां ने बताया कि वह घर में बैठे अखबार पढ़ रहे थे।

Malaika Arora

मलाइका की मां ने बताया क्या हुआ
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉयस अरोड़ा ने बताया कि पिछले कुछ सालों से वह अनिल अरोड़ा के साथ रह रहे थे। तलाक होने के बावजूद दोनों के बीच अच्छा रिश्ता था। वो आयशा मैनॉर की सातवीं मंजिल पर रहते थे। मलाइका की मां ने बुधवार की सुबह अनिल अरोड़ा की चप्पलें देखीं, तो वह उन्हें देखने बालकनी में गईं।

नहीं थी कोई बीमारी
जॉयस ने कहा कि, 'जब मुझे वह बालकनी में भी नहीं मिले तो मैं काफी घबरा गई थी। इसके बाद जब नीचे झांककर देखा वॉचमैन मदद के लिए चिल्ला रहा था और मैंने देखा कि वह नीचे पड़े थे।' ऐसा बताया जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा के पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि एक्ट्रेस की मां ने इन खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि उनके केवल घुटनों में ही दिक्कत थी।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने फिलहाल ये मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य है कि आखिर किस वजह से अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या का कदम उठाया। मलाइका को जब पिता की मौत की खबर मिली, तो वह पुणे में थीं। इसके बाद वह तुरंत वहां से निकली और मुंबई पहुंच गईं। वहीं अरबाज खान और अर्जुन कपूर भी इस मौके पर उनके घर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+