मलाइका अरोड़ा के घर बाहर मीडिया की हरकतें देख बौखलाए वरुण धवन, कहा- 'क्या कर रहे हैं ये लोग'
Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत हो गई। जिन्होंने बुधवार की सुबह छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस खबर ने कई लोगों को झकझोर दिया है, जिसके कारण शोक और संवेदनाओं की बाढ़ आ गई है।
इस दुखद समय के बीच, अभिनेता वरुण धवन ने पैपराज़ी के व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने दुख में डूबे लोगों के चेहरे पर कैमरा लगाने की निंदा की है। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पैपराजी की फटकार लगाई है।

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "शोक मना रहे लोगों के सामने कैमरा तानना सबसे असंवेदनशील बात है। कृपया सोचें कि आप लोग क्या कर रहे हैं या ऐसा करने से कोई और क्या झेल रहा है। मैं समझता हूं कि यह काम है, लेकिन कभी-कभी कोई दूसरा इंसान इस #मानवता के साथ ठीक नहीं हो सकता है।"
वरुण धवन ने इस बात पर जोर दिया कि वह समझते हैं कि तस्वीरें लेना उनके काम का हिस्सा है, लेकिन पीड़ित लोगों के प्रति मानवता और संवेदनशीलता की भावना होनी चाहिए। इस पोस्ट के जरिए एक्टर ने ऐसी दुखद स्थिति में मीडिया से अधिक सम्मानजनक व्यवहार की अपील की है।
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के बाद उनके एक्स पति अरबाज खान तुरंत एक्ट्रेस के घर के बाहर पहुंच गए। इसके बाद अरबाज का पूरा परिवार भी मलाइका के इस दुखद वक्त में उन्हें सांतवना देने पहुंचे। वहीं इस दौरान अर्जुन कपूर भी काफी इमोशनल नजर आए। हालांकि मलाइका के पिता ने अचानक किस वजह से सुसाइड किया इसको लेकर इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा की मां ने इस मामले में अपना पहला बयान दिया है। उन्होंने बताया कि जब वह घर पहुंची थीं तो बालकनी में एक्ट्रेस के पिता की चपलें पड़ी थीं। इसके बाद वह जब छत पर गई तो वह उन्हें मिले नहीं। बाद में देखा तो अनिल अरोड़ा छत से नीचे गिरे हुए थे। इसके बाद उन्हें फटाफट अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस, अब तक के अपडेट
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications