Malaika Arora के पिता की आखिर कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, सामने आई ये वजह
Malaika Arora Father Postmortem Report: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत से बॉलीवुड जगत सदमे में है। अब उनके शव का पोस्टमार्टम हो चुका है जिसके बाद अनिल मेहता की मौत की असल वजह क्या है इसका खुलासा हो गया है।
मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के बाद मुंबई पुलिस लगातार इस मामले में जांच कर रही है। ऐसे में अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। प्राथमिक रिपोर्ट में अनिल की मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई जा रही है। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी जिस वजह से उनके शरीर में कई सारे चोट के निशान पाए गए।

मलाइका अरोड़ा के पिता की बुधवार को छठी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। मौत की वजह सुसाइड बताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल मुंबई पुलिस हर पहलू में जांच कर रही है। मौत का असली कारण क्या है और अनिल मेहता ने आखिर किस वजह से ये कदम उठाया इसका कारण पता लगाने में पुलिस जुटी है।
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा के पिता ने जिस वक्त सुसाइड किया था उस दौरान एक्ट्रेस पुणे में थी। जैसे ही उन्हें ये जानकारी मिली वह तुरंत वहां से रवाना हो गईं। एक्ट्रेस को बीते दिन रोते हुए घर पहुंचते हुए देखा गया। इसके बाद एक्ट्रेस के घर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंचे। इस बुरे वक्त में वह ढाल बनकर मलाइका के लिए खड़े हैं।
अनिल मेहता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और मीडिया से प्राइवेसी का अनुरोध किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा, "हमें अपने पिता अनिल मेहता के निधन के बारे में बताते हुए दुख हो रहा है। वह बहुत ही सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे करीबी दोस्त थे। हमारा परिवार फिलहाल इस नुकसान से सदमे में है। ऐसे में इस मुश्किल समय में हम प्राइवेसी अनुरोध करते हैं।"
ये भी पढ़ें: Malaika Arora के पिता के वो आखिरी शब्द! आत्महत्या से पहले किससे और क्या हुई थी बात?












Click it and Unblock the Notifications