मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के बाद पड़ोसी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-'वह कुछ पहले काफी...'

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक्ट्रेस के पिता अनिल मेहता ने अपनी बालकनी से कूदकर जान दे दी। जिसके बाद से हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अनिल मेहता ने सुसाइड कर लिया।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। वहीं एक्ट्रेस की मां जॉयस ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी। इस बीच अनिल की एक पड़ोसी ने उन्हें लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह एनर्जी की कमी महसूस कर रहे थे।

Malaika Arora

फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में अनिल मेहता के पड़ोसी ने कहा कि, 'मलाइका का अपने पिता अनिल से काफी अच्छा रिश्ता था। वो अक्सर साथ में पार्टी करते थे। अरहान, जो कि मलाइका अरोड़ा का बेटा है, कुछ समय पहले वो भी इन्हीं के साथ रहता था। अनिल मेहता छठी मंजिल पर रहते थे। उनके तलाक के बावजूद जॉयस के साथ उनके अच्छे रिश्ते थे।

पड़ोसी ने आगे ये भी बताया कि कुछ समय पहले अनिल मेहता को क्या समस्या थी। उन्होंने कहा कि, 'कुछ दिन पहले, हमारे पड़ोसी के घर में लीकेज की समस्या हो गई थी। अनिल पर्सनली चीजों का निरीक्षण करने आए थे। वो काफी खुशमिजाज इंसान थे जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और वह चुटकुले सुनाते थे। जब ​​मैं कुछ दिन पहले उनसे मिली, तो उनमें एनर्जी की कमी थी। वह हमेशा खुद भी खुश रहते थे और दूसरों को भी खुश रखते थे। इस बार, मैंने पाया कि उनमें एनर्जी नहीं थी।'

पड़ोसी ने अपने बयान में ये साफ किया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अनिल मेहता किसी प्रकार की बीमारी से जूझ रहे थे या नहीं। बता दें कि, मलाइका अरोड़ा के पिता का अंतिम संस्कार हो चुका है। जब से उनकी मौत की खबर सामने आई है अर्जुन कपूर लगातार हर जगह एक्ट्रेस के साथ नजर आए। वहीं अरबाज खान भी इस मुश्किल वक्त में साथ रहे।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora के सौतेले पिता थे अनिल मेहता? मौत के बाद खुला ये बड़ा राज, किसकी बेटी हैं एक्ट्रेस?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+