मलाइका अरोड़ा के पिता ने दूसरे धर्म में रचाई थी शादी, क्रिश्चियन फैमिली से हैं मां, परिवार में है कौन-कौन

Malaika Arora Family: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर पर मातम पसरा हुआ है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने अचानक सुसाइड कर लिया। मुंबई स्थित घर की छत से उन्होंने कूदकर अपनी जान दे दी।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने जिस वक्त सुसाइड किया था उस दौरान एक्ट्रेस पुणे में थी। ये खबर मिलने के बाद वह तुरंत वहां से रवाना हो गईं। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अनिल के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल उनकी बॉडी पोस्टमार्टम के लिए ले जाई जा चुकी है।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा के परिवार में कौन-कौन है?
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी थे तो वहीं एक्ट्रेस की मां जॉयस क्रिश्चियन फैमिली से हैं। अलग-अलग धर्म में शादी करने के बावजूद ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और जब मलाइका 11 साल की थी तब उनके माता-पिता का तलाक हो चुका था।

मलाइका अरोड़ा की एक और बहन है जिसका नाम अमृता अरोड़ा है। उन्होंने बॉलीवुड में कई सारी फिल्में दी हैं। हालांकि 2009 में शकील लदाक से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली। अब अमृता और शकील दो बेटों रेयान और अजान के माता-पिता हैं।

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा की शादी साल 1998 में अरबाज खान से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद एक्ट्रेस ने अरहान खान को जन्म दिया। लेकिन 19 साल बाद ही कपल की ये शादी टूट गई थी। साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो गया था। हालांकि बेटे अरहान खान की वजह से दोनों अब भी संपर्क में हैं।

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था। कपल ने कुछ सालों बाद अपने रिलेशनशिप को भी पब्लिक कर दिया था। हालांकि बीते कुछ समय से मलाइका और अर्जुन एकसाथ बहुत कम नजर आते हैं। जिसके बाद से कपल के ब्रेकअप की अफवाहें लगातार चर्चा में हैं। हालांकि अब तक दोनों ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस, अब तक के अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+