पहली बार नयनतारा-विग्नेश से मिलीं मलाइका, वन पीस ड्रेस में नजर आया बोल्ड अवतार
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने न्यूली मैरिड कपल नयनतारा और विग्नेश के साथ हैंगआउट किया। एक्ट्रेस ने कपल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट की, जो खूब वायरल हो रही है।
मुंबई, 11 जुलाई: बॉलीवुड की फेमस जोड़ी नयनतारा और विग्नेश हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। न्यूली मैरिड कपल आजकल साथ में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं। कपल को साउथ से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी। अब बॉलीवुड के और स्टार्स के साथ-साथ मलाइका ने भी दोनों को शादी की मुबारकबाद देते हुए उनके साथ हैंगआउट किया। एक्ट्रेस ने कपल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट की, जो खूब वायरल हो रही है।

मलाइका ने किया हैंगआउट
बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इंडस्ट्री के न्यूली मैरिड कपल के साथ मुलाकात की। एक्ट्रेस ने नयनतारा और विग्नेश के साथ हैंगआउट कर कपल को शादी की बधाई दी।

खूबसूरत दिखीं मलाइका
बताते चलें इस दौरान मलाइका काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं नयनतारा ने टैंक टॉप और पैंट पहना हुआ था और विग्नेश ने शर्ट और डेनिम पैंट पहना हुआ था। तस्वीरों में तीनों पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

कपल को दी बधाई
नयनतारा और विग्नेश के साथ ये तस्वीरें शेयर कर मलाइका ने कैप्शन में दोनों को बधाई दी है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा कि आप दोनों से मिलकर बहुत खुशी हुई।
जमकर वायरल हुई थीं शादी की तस्वीर
नयनतारा और विग्नेश की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद भी एक्ट्रेस अपने एक बयान को लेकर चर्चा में रहीं, जब उन्होंने ऑन स्क्रीन अपने मेल को-स्टार संग इंटिमेट सीन्स न करने का फैसला लिया था।

किंग खान संग काम कर रहीं नयनतारा
बताते चलें कि अभिनेत्री नयनतारा अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आने वालीं हैं। फैंस दोनों की इन फिल्मों के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications