मलाइका अरोड़ा कर रही राहुल विजय को डेट? करीबी सूत्र ने किया खुलासा, फैंस को लगेगा झटका

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस साल एक्ट्रेस का लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ था। जिसकी वजह से फैंस को बड़ा झटका लगा। अब खबर आ रही है कि ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय को डेट कर रही हैं।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा को कई बार अब तक फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय के साथ स्पॉट किया गया। हाल ही में दोनों एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में भी साथ एंजॉय करते हुए नजर आए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि मलाइका और राहुल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक करीबी सूत्र ने इन अटकलों को खारिज कर दिया।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा और राहुल विजय के साथ डेटिंग की अफवाहों के बाद, अभिनेत्री के करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इन अफवाहों को नकारते हुए कहा, "कृपया अपने तथ्यों की जांच करें। वह एक सिंगल और खुश महिला हैं। राहुल विजय उनके बेटे अरहान खान के स्टाइलिस्ट हैं, यही वजह है कि वे एक-दूसरे को जानते हैं। यह सिर्फ एक दोस्ती है। यह अफवाह पूरी तरह से बेतुकी और अजीब है।"

इस बयान के बाद अब ये साफ हो गया कि मलाइका अरोड़ा फिलहाल अपनी लाइफ में खुश हैं और राहुल उनके केवल अच्छे दोस्त हैं। यह सारा मामला तब शुरू हुआ था जब राहुल ने एपी धिल्लों के कॉन्सर्ट से मलाइका की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं और लिखा था, "रुको, क्या यह मलाइका का कॉन्सर्ट था?" उन्होंने यह इसलिए लिखा क्योंकि अरोड़ा का उस इवेंट में उपस्थित होना एक हाइलाइट था; वह पंजाबी सिंगर के साथ स्टेज पर नजर आईं और एक गले लगाया। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए।

राहुल के पोस्ट के बाद मलाइका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके साथ एक सेल्फी साझा की, और फैंस ने इस पर ध्यान दिया। यह भी जान लें कि राहुल एक पूर्व फैशन एडिटर हैं, जो प्रमुख फैशन पत्रिकाओं के लिए काम कर चुके हैं और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों जैसे सारा अली खान, अथिया शेट्टी, वेदांग रैना और यहां तक कि अर्जुन कपूर के साथ काम किया है।

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फैंस को उम्मीद थी कि कपल इस साल शादी कर सकते हैं। लेकिन फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि वह अब सिंगल हैं और साथ ही ब्रेकअप को कंफर्म किया। हालांकि रिश्ता टूटने के बाद भी दोनों एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें: क्यों हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? Malaika की उम्र को लेकर उठा सवाल, सामने आया ऐसा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+