क्या मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से कर लिया है ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने अकेले सेलिब्रेट किया बर्थडे और कही ये बात

Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने यूनीक स्टाइल और फैशन सेंस के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप भी हमेशा लाइमलाइट में छाया रहता है लेकिन इस बार मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नजर नहीं आए।

मलाइका अरोड़ा का 48वां जन्मदिन
मलाइका अरोड़ा ने अपना 48वां जन्मदिन काफी शांत तरीके से सेलिब्रेट किया है। मलाइका ने अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि मलाइका ने अपना ये बर्थडे अकेले ही मनाया हैतो हो सकता है कि अर्जुन कपूर और उनके बीच दूरियां आ गई हों।

Malaika Arora

मलाइका ने अकेले सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है- एक और साल के सूरज डूबने के साथ ही मैं 48 साल की हो गई हूं। मैं अपने लोगों और अपनी शांति के लिए आभारी हूं जो इस पूरी जर्नी में मेरा साथी रहा है। यहां बैठकर,वो हर पल एक हल्की फुसफुसाहट की तरह महसूस होता है, वो जो मुझे मेरी अंदर की शक्ति के लिए गाइड करता है। इस सनसेट के साथ एक नई शुरुआत करती हूं। एक बार फिर मैं अपनी इस जिंदगी के लिए ग्रेटफुल हूं। हैप्पी बर्थडे टू मीं।

मलाइका ने तस्वीरों में दिखाई कातिलाना अदाएं
मलाइका अरोड़ा ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं उनमें से एक फोटो में मलाइका एक कमरे में हाथ में ड्रिंक पकड़े बैठी हुई नजर आ रही हैं। उस रूम की एक दीवार पर हैप्पी बर्थडे और हार्ट वाले बैलून लगे हुए हैं। वहीं दूसरी फोटो में मलाइका खाने की टेबल पर बैठी हाथों में क्रोशिया लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने वाइट जैकेट पहन रखी थी और ग्लासेस लगा रखे थे। एक तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अपने होटल रूम की बालकनी में बैक पोज देती नजर आ रही हैंष इस दौरान वह कैजुअल लुक में दिखाई दीं। मलाइका अपना फूडी रूप दिखाती भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका की कातिलाना अदाएं भी दिखाई दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+