अर्जुन कपूर नहीं, फिर किसके साथ वेकेशन पर गईं मलाइका? दिल बनाकर शेयर की फोटो, हो गया ब्रेकअप?

Malaika Arora Bali Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस वेकेशन पर निकली हुई हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

बीते कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर की लगातार ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। अब दोनों बहुत कम स्पॉट होते हैं यहां तक कि वेकेशन पर भी दोनों साथ नजर नहीं आते। ऐसे में मलाइका की बाली की तस्वीर देख फैंस सवाल कर रहे हैं कि अर्जुन कपूर गायब क्यों हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने बिना चेहरा दिखाए एक फोटो साझा की।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने ये फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने दूर से क्लिक कर उसका चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन उस पर केवल दिल बनाकर झलक दिखाई है। अब इस फोटो को देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि ये आखिर अर्जुन कपूर है या फिर कोई और। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने जंगल के बीच स्विंग करते हुए वीडियो शेयर किया है।

मलाइका अरोड़ा की इन फोटोज पर रिएक्ट करते हुए फैंस पूछ रहे हैं कि अर्जुन कपूर कहां हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि अर्जुन कपूर ने एक फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की है जिसमें वह खुद नहीं हैं लेकिन चारों तरफ पहाड़ हैं। अब ये कह पाना मुश्किल है कि आखिर दोनों वेकेशन पर साथ गए हैं या नहीं।

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों बहुत कम एक साथ नजर आते हैं। दोनों ने नए साल का सेलिब्रेशन भी अलग-अलग किया। जिसके बाद से कपल के ब्रेकअप की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने कभी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अब भी साथ हैं। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि दोनों कब अपनी शादी का ऐलान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+