3 लाख की हुडी पहनकर मलाइका अरोड़ा पहुंचीं सैलून, लोग बोले- अरे मैडम तो बारिश में पैंट पहनना ही भूल गईं

Malaika Arora New Dress: बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा अपने यूनीक ड्रेसिंग सेंस को लेकर कई बार लोगों का निशाना बन जाती हैं। वैसे तो लोग मलाइका अरोड़ा की फिटनेस की जमकर तारीफ करते हैं लेकिन उनका फैशन कई बार उन्हें जमकर ट्रोल कर देता है। इस बार भी मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल मलाइका अरोड़ा एक महंगे ब्रांड की हुडी ड्रेस पहनकर मुंबई के एक सैलून में पहुंचीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस के साथ साथ अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर भी काफी मशहूर हैं। लोग कई बार उनकी यूनीक ड्रेसेस की जमकर आलोचना करने लगते हैं। ऐसे में इस बार भी मलाइका अरोड़ा की नई ड्रेस के साथ कुछ ऐसा ही हो गया। पैपराजी ने मलाइका अरोड़ा को मुंबई के एक पॉश इलाके के सैलून के बाहर एक बेहद कीमती हुडी ड्रेस पहने स्पाट किया।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा की 3 लाख की ड्रेस
वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाकइका अरोड़ा ने डिओर ब्रांड की 3 लाख 47 हजार रुपए की एक हुडी ड्रेस पहनी हुई थी। इस कीमती ड्रेस को पहनकर वह मुंबई के बांद्रा इलाके के एक सैलून में जाती नजर आईं। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने मलाइका पर निशाना साधना शुरू कर दिया। लोग मलाइका के इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। देखें वीडियो-

मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
मलाइका का ये वीडियो कुछ ही देर में इंटरनेट पर छा गया था। आपको बता दें कि मलाइका के इस 3 लाख से ज्यादा कीमत वाली ड्रेस को देखर हर कोई हैरान हो रहा है। लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे है कि इतनी महंगी ड्रेस पहनकर कोई सैलून कैसे जा सकता है।

लोगों ने मलाइका का उड़ाया मजाक
एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मलाइका मैम इतनी महंगी ड्रेस पहनकर आप बारिश के दिनों में सैलून में क्यों जा रही हैं। वहीं एक शख्स ने मलाइका का मजाक उड़ाते हुए लिखा है- मलाइका जी ने 3 लाख रुपए की हुडी ड्रेस तो पहन ली पर पैंट पहनना भूल गईं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- मलाइका मैम इस ड्रेस से अच्छा तो आप 500 रुपए में रेन कोट खरीद लेतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+