मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी, होटल में सैफ अली खान ने की थी ऐसी हरकत, जानें पूरा मामला
Malaika Arora and Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। हालांकि इस बार उनके साथ बॉलीवुड की नंबर वन डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा का नाम भी जुड़ा रहा है। खबर है कि एक पुराने मामले में मलाइका के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है।
सैफ अली खान पर लगा था मारपीट करने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2012 में एक एनआरआई बिजनेसमैन ने सैफ अली खान पर कथित रूप से मारपीट करने के आरोप लगाया था। कहा गया था कि जब ये झगड़ा हुआ था उस समय सैफ अली खान के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा मौजूद थीं।

2012 में होटल में सैफ अली खान ने की थी ऐसी हरकत
इसके अलावा झगड़े के समय उस होटल में सैफ अली खान के कुछ खास दोस्त भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस केस में सैफ अली खान की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर की दोस्त अमृता अरोड़ा उनकी तरफ से गवाह बनीं थीं। वहीं अमृता अरोड़ा की बहन मलाइका अरोड़ा को इस केस में गवाह के तौर पर पेश होना था लेकिन वो अदालत में पेश नहीं हुई थीं।
मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी
ऐसे में अब मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। खबर है कि इस मामले में अगली सुनवाई आगामी 29 अप्रैल 2025 को होगी। जानकारी के अनुसार अदालत ने सबसे पहले गत 15 फरवरी 2025 को मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन वो उस दिन अदालत में पेश नहीं हुई थीं। ऐसे में अब ये वारंट गत 7 अप्रैल 2025 (सोमवार) को दोबारा जारी किया गया है।
एनआरआई बिजनेसमैन को सैफ ने पीटा था
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मलाइका अरोड़ा कुछ और लोगों के साथ 22 फरवरी 2012 को सैफ अली खान की उस डिनर पार्टी में मौजूद थीं, जो एक्टर ने मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित की थी। कहा जाता है कि इसी होटल में सैफ अली खान ने एक एनआरआई बिजनेसमैन को पीटा था।
मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा का बयान
-आपको बता दें कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड अदालत) के केएस झंवर मामले में गवाहों का बयान दर्ज कर रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने अपना बयान दे दिया था।
-अमृता अरोड़ा के बयान के अनुसार जब ये घटना हुई उस वक्त वो सभी लोग होटल में अच्छा समय बिता रहे थे। फिर वो बिजेनसमैन वहां आया और चिल्लाने लगा। इसके बाद सैफ अली खान ने उनसे माफी भी मांगी थी। वो शख्स वहां से चला गया था, लेकिन जब थोड़ी देर बाद सैफ वॉशरूम गए तो वो शख्स वहां आया।
-अमृता अरोड़ा ने अपने बयान में कहा था- वो शख्स वॉशरूम में सैफ अली खान से दोबारा लड़ने लगा था। हमें बाहर तक आवाजें आ रही थीं। वो बाद में सैफ के कमरें में भी गया था और उन पर हमला भी किया था। सैफ अली खान को भी उस शख्स पर गुस्सा आ रहा था। सबने जैसे-तैसे इस मामले को शांत किया था।
क्या है सैफ अली खान से जुड़ा ये मामला?
-आपको बता दें कि एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने सैफ अली खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैफ अली खान और उस बिजनेसमैन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हआ था।
-सैफ अली खान पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा को धमकी दी थी और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया था, जिससे उनकी नाक टूट गई थी।
-पुलिस ने बताया कि इकबाल मीर शर्मा ने सैफ अली खान पर ये भी आरोप लगाया था कि एक्टर और उनके दोस्तों ने मिलकर उनके ससुर रमन पटेल को भी पीटा था। इसके बाद सैफ अली खान और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
-वहीं सैफ अली खान का इस मामले में कहना था कि उनके साथ मौजूद महिलाओं के साथ उस शख्स ने बदतमीजी की थी। उसके बाद ये सारा मामला आगे बढ़ा था और झगड़ा हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications