Malaika-Arjun: ब्रेकअप रूमर्स के बीच मलाइका के साथ डिनर डेट पर निकले अर्जुन कपूर, अफवाहों पर लगा ब्रेक

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लगातार अपने ब्रेकअप की खबरों की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच दोनों बीती रात डिनर डेट एंजॉय करते हुए नजर आए।

Malaika Arjun Dinner Date: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को आए दिन साथ में स्पॉट किया जाता है। कपल अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटता। लेकिन बीते कुछ दिनों ने कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। जिसकी वजह से उनके तमाम फैंस हैरान रह गए। लेकिन अब कपल ने खुद इन अफवाहों पर पुर्णविराम लगा दिया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से ना ही एकसाथ पोस्ट शेयर किया और ना ही दोनों को साथ में देखा गया। ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन अब अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर डेट पर निकले। कपल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Malaika Arora

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर डेट की वीडियो शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस खाने का लुत्फ उठाती हुई नजर आईँ। इस वीडियो को शेयर कर अर्जुन ने कैप्शन पर लिखा, 'मलाइका अरोड़ा संडे एंजॉय कर रही हैं'। फिलहाल कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इससे ये साबित हो गया कि दोनों के बीच सब ठीक है।

इससे पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को मुंबई में टेनिस प्रीमियर लीग सीज़न 5 की नीलामी में साथ देखा गया। दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए। जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस कार्यक्रम में सोनू सूद, तापसी पन्नू, रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारों ने भाग लिया।

बता दें कि, अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा की लाइफ में अर्जुन कपूर की जिंदगी में एंट्री हुई। इसके बाद साल 2021 में कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। तभी से तमाम फैंस कपल की शादी को लेकर उनसे सवाल करते हैं। लेकिन फिलहाल दोनों अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+