Malaika-Arjun: दो महीने पहले हुआ मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप, अब कैसे हुई सुलह? करीबी ने किया खुलासा
Malaika Arora Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों कुछ समय पहले ही अलग हो गए थे। लेकिन अब कपल के एक करीबी ने इसे महज अफवाह बताया।
हाल ही में, एक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि अर्जुन और मलाइका ने दो महीने पहले अलग होने का फैसला किया था। दरअसल, उनके ब्रेकअप का कारण यह था कि उनमें से एक ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर शादी करने का मन बना लिया था। जबकि दूसरा शादी की बात से सहमत नहीं था। ऐसे में दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया।

अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब इस बारे में मलाइका और अर्जुन के करीबी से बातचीत की तो उन्होंने इसे "अजीब और किसी की कल्पना का एक कल्पना" कहा। कपल के करीबी सूत्र का कहना है कि, "ये सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह से महज अफवाह हैं। वे कभी अलग नहीं हुए थे, इसलिए उनके रिश्ते को एक और मौका देने का सवाल ही नहीं है"।
अर्जुन और मलाइका के करीबी ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, "अफवाहें कहीं से भी आती हैं। जब लोग देखते हैं कि वे कुछ अकेले पोस्ट कर रहे हैं, तो वे अनुमान लगा लेते हैं कि वे अलग हो गए हैं। मलाइका अपनी बहन अमृता के साथ छुट्टियों पर गई थीं और लोगों को लगा कि वे अलग हो गए हैं। यह कितना बेतुका है? दोनों एक दूसरे के लिए कमिटेड हैं और ये सब सिर्फ एक अफवाह है।"
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। वहीं मीडिया के सामने भी मलाइका और अर्जुन अक्सर रोमांटिक पोज देते हुए नजर आते हैं। अब फैंस को इंतजार है कि दोनों कब शादी का ऐलान करेंगे।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications