मलाइका अरोड़ा ने पहले बोला सलमान का डायलॉग, फिर उतारी उनके डांस की नकल, वीडियो वायरल

मुंबई, 1 अक्टूबर: मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी यूजर्स की नजर में रहती हैं। मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वो अपने पूर्व पति के भाई सलमान खान की फिल्म का डायलॉग बोलते हुए और उनकी नकल करते हुए दिख रही हैं। मलाइका का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

शो के जज की कुर्सी पर बैठ की सलमान की नकल

शो के जज की कुर्सी पर बैठ की सलमान की नकल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों मिलिंद सोमन के साथ रियलिटी शो एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द ईयर जज कर रही हैं। इसी शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए मलाइका ने सलमान खान की नकल की है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मलाइका सलमान का दबंग फिल्म में बोला गया मशहूर डायलॉग 'एक एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी फिर मैं खुद की भी नहीं सुनता' बोलती हैं। इसके बाद मलाइका सलमान खान का हुड हुड दबंग का सिग्नेचर स्टेप भी करती हैं।

मलाइका को देख हंसी नहीं रोक सके मिलिंद

मलाइका जब सलमान खान का डायलॉग बोलती हैं और फिर 'दबंग' का सिग्नेचर स्टेप भी करने लगती हैं तो उनके बराबर में बैठे मिलिंद सोमन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। जो कि शो में मलाइका के साथी जज हैं। मलाइका का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं सलमान के फैन इससे खफा दिख रहे हैं।

टीवी पर अच्छी पहचान बना चुकी हैं मलाइका

टीवी पर अच्छी पहचान बना चुकी हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा की फिल्मों में किए अपने गानों के लिए अलग पहचान रही है। छैंया-छैंया से लेकर मुन्नी बदनाम हुई.. तक कई हिट गानों पर उन्होंने फिल्मों में डांस किया है। वहीं 47 साल की मलाइका अरोड़ा टीवी का भी काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। वो लगातार किसी ना किसी रिएलिटी शो या डांस शो का हिस्सा बनी रहती हैं। वहीं उनकी फिटनेस भी कमाल की है। सोशल मीडिया पर उनके जिम और योग वीडियो भी काफी देखे जाते हैं।

 अर्जुन से रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती हैं मलाइका

अर्जुन से रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहती हैं मलाइका

अपने करियर से इतर मलाइका अर्जुन कपूर से रिश्ते को लेकर भी काफी समय से चर्चाओं में हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद वो अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता रहा है। कई बार दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकारा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+