महिमा चौधरी की बेटी आर्यना की खूबसूरती के हो रहे चर्चे, फिर ऐश्वर्या की बेटी आराध्या से क्यों हो रही तुलना?
परदेस एक्ट्रेस महिमा चौधरी एक बार फिर बॉलीवुड इवेंट्स में नजर आने लगी हैं। हाल ही में वह अपनी बेटी आर्यना के साथ स्पॉट की गईं। एक्ट्रेस की बेटी की क्यूटनेस देख फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

Mahima Chaudhary's daughter Video: कैंसर से जूझने के बाद परदेस एक्ट्रेस महिमा चौधरी एक बार फिर इवेंट्स में नजर आने लगी हैं। हाल ही में वह अपनी बेटी आर्यना के साथ विद्युत जमवाल की फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची। लेकिन इस बार एक्ट्रेस से ज्यादा उनकी बेटी आर्यना अपने लुक की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।
चर्चा में महिमा चौधरी की बेटी
महिमा चौधरी को बड़े पर्दे देखे हुए काफी लंबा वक्त गुजर चुका है। वहीं अब धीरे-धीरे उनके बच्चे भी बढ़े हो रहे हैं। ऐसे में उनको देखने के लिए फैंस में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी बेटी आर्यना के साथ विद्युत जमवाल की फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंची। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैंस ने की आराध्या बच्चन से तुलना
महिमा चौधरी के साथ उनकी बेटी ने खूब सारे पोज दिए। लेकिन हैरानी की बात ये है कि आर्यना का लुक देखकर फैंस को ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन की याद आ गई और फैंस दोनो की तुलना करने लगे। जिसकी वजह थी आराध्या और आर्यना की एक जैसी हेयरस्टाइल। बता दें कि फैंस अक्सर आराध्या की हेयरस्टाइल की वजह से उन्हें ट्रोल करते हैं।
वायरल हो रही वीडियो
इन्हीं सब वजह से सोशल मीडिया पर आराध्या और आर्यना की फैंस ने तुलना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आरध्या से अच्छी हेयरस्टाइल है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या की लड़की से तो अच्छी ही दिखती है।' वहीं, एक ने लिखा, 'दिस लिटिल लेडी इज सुपर क्यूट लाइक हर मदर।'
जल्द आर्यना रखेंगी बॉलीवुड में कदम
बता दें कि, फिल्मों से दूरी बनाने के बाद महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी से साल 2006 में शादी कर ली थी। लेकिन ज्यादा समय तक यह शादी टिक नहीं पाई और साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने अकेले अपनी बेटी आर्यना की परवरिश की। कहा जा रहा है कि आर्यना के बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी हो रही है। वह जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट के लिए काम करेंगी। आर्यना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications