टीवी की ये फेमस एक्ट्रेस हुई गंभीर बीमारी का शिकार, वीडियो शेयर कर दिखाया हाल, जानें अब कैसी है तबीयत

Mahhi Vij Health Update: टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर के बाद अब माही विज एक गंभीर बीमारी का शिकार हो गई हैं। माही विज को चिकनगुनिया हो गया है।

माही विज को हुई थी ये गंभीर बीमारी
आपको बता दें कि बीते दिन माही विज अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी। माही विज की तबीयत खराब होने से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। इसी बीच माही विज की हेल्थ अपडेट सामने आई है।

mahhi vij

माही विज को हुआ चिकनगुनिया
माही विज ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड में बैठी हुई नजर आ रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माही विज को चिकनगुनिया हो गया है। माही विज को इस बीमारी की वजह से तेज बुखार और ज्वाइंट पेन से गुजरना पड़ रहा है।

माही विज ने दिया अपना हेल्थ अपडेट
माही विज की तबीयत बिगड़ने से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि अब एक्ट्रेस की हालत में सुधार है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गई हैं। माही विज ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। माही विज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वो अपने घर में टीवी के सामने किसी पार्सल बॉक्स को अनबॉक्स करने के लिए उठाते हुए नजर आ रही हैं।

माही विज को किया गया था ट्रोल
आपको बता दें कि माही विज को कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दरअसल, माही विज ने सोशल मीडिया पर अपने पापा को नहलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को देखते हुए लोग भड़क गए थे जिसकी वजह से एक्ट्रेस की जमकर आलोचना हुई थी। फिलहाल लोग माही विज के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+