करोड़ों में है बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट की संपत्ति, सालाना कमाई उड़ा देगी आपके होश

बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट लंबे समय से फिल्में के साथ जुड़े हैं और आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

मुंबई, 20 सितंबरः हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट अक्सर विवादों में घिरे नजर आते हैं। हालांकि लोगों को उनकी फिल्में भी खूब पसंद आती हैं। आपको बता दें कि फिल्म मेकर महेस भट्ट अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहेते हैं। आज महेश भट्ट का 74वां जन्मदिन है। सपनों की नगरी मुंबई में जन्मे महेश भट्ट आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने अब तक के फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें 'अर्थ', 'सारांश', 'जानम', 'नाम', 'सड़क', 'जख्म' का नाम शामिल है। महेश भट्ट लंबे समय से फिल्में के साथ जुड़े हैं और आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

350 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति

350 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति

कैकवॉलेज.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार महेश भट्ट के पास करीब 350 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। साल 2021 में उनका नेट वर्थ 48 मिलियन डॉलर बताया गया है। आपको बता दें कि फिल्म मेकर महेश भट्ट एक महीने में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं जबिक उनकी सालाना कमाई 40 करोड़ रुपए के आसपास है।

नवी मुंबई में है आलीशन घर

नवी मुंबई में है आलीशन घर

बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट नवी मुंबई में रहते हैं। नवी मुंबई में उनके पास एक आलीशान घर है। इस घर को उन्होंने साल 2012 में खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही वह मुंबई में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज के मालिक भी हैं।

महंगी गाड़ियों का है शौक

महंगी गाड़ियों का है शौक

जानकारी के अनुसार महेश भट्ट को महंगी और रॉयल गाड़ियों का खूब शौक है। वह घर से बाहल निकलते ही क्लीसिक गाड़ियों में बैठकर सफर करना पसंद करते हैं। महेश भट्ट के पास बीएम डब्ल्यू, रेंज रोवर, मर्सजीड बेंज और कई महंगी गाड़ियां मौजूग हैं।

सबसे महंगे निर्देशकों में हैं शुमार

सबसे महंगे निर्देशकों में हैं शुमार

महेश भट्ट का नाम बॉलावुड के सबसे महंगे निर्देशकों में शुमार है। महेश भट्ट सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं बल्कि लेखक, प्रोड्यूसर, स्टोरी टेलर और टीवी होस्ट भी हैं। महेश भट्ट जब 26 साल के थे तब उन्होंने 'मंजिलें और भी हैं' नाम की पहली फिल्म डायरेक्ट की थी। उसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक चर्चित फिल्में बनाई हैं।

कई टीवी सीरियलों का भी किया निदेर्शन

कई टीवी सीरियलों का भी किया निदेर्शन

महेश भट्ट की फिल्म 'सारांश' को ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था। भले ही फिल्म को अवॉर्ड नहीं मिला, लेकिन मूवी को लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिला था। वहीं महेश भट्ट ने स्वाभिमान और कभी-कभी जैसे टीवी सीरियलों का भी निदेर्शन किया है। इसके साथ उन्होंने पहला इंग्लिश टीवी सीरीज माउथफल ऑफ स्काई को भी को डायरेक्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+