बेटी सितारा को स्कूल नहीं जाने देते महेश बाबू, करवा देते हैं क्लासेस बंक, बताई हैरान कर देने वाली वजह
Mahesh Babu Daughter: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू जितना ज्यादा पॉपुलर हैं उतना ही उनकी बेटी सितारा भी काफी फेमस हैं। महज 12 साल की उम्र में सितारा बाकी स्टारकिड्स की तुलना में काफी नाम कमा लिया। हाल ही में एक इटंरव्यू के दौरान सितारा ने खुलासा किया कि उनके पिता उन्हें स्कूल नहीं जाने देते।
इस बात पर कोई शक नहीं है कि सितारा अपने पिता महेश बाबू की लाडली हैं। वह अपने पिता को हीरो के रूप में देखती हैं। हाल ही में आईड्रीम मीडिया को दिए इंटरव्यू में सितारा ने बताया कि वह अक्सर स्कूल बंक करती हैं और इसके लिए खुद उनके पिता महेश बाबू कहते हैं।

सितारा ने कहा कि, 'स्कूल बंक मारने के पीछे की वजह है कि पिता मेरे के साथ समय बिताना चाहते हैं। जब पिता घऱ पर होते हैं और उन्हें कोई काम नहीं होता तो वह मां नम्रता से कहते हैं कि मुझे स्कूल न जाने दें। ताकि वह सब साथ रहे और मिलकर मस्ती कर सके। आधा समय मैं अपने पिता की वजह से स्कूल बंक करती हूं।'
सितारा ने भी बताया कि वह अपने पिता महेश बाबू की फिल्म थिएटर्स में जाकर एंजॉय करती हैं। हाल में ही उन्होंने मुरारी फिल्म देखी है। इसकी तारीफ करते हुए उन्होंने महेश बाबू को अपना हीरो बताया। सितारा ने ये भी खुलासा किया कि पिता के बाद अब उनके भाई एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं और सितारा उन्हें फिल्मों में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
बता दें कि, सितारा भी आने वाले समय में एक्टिंग में कदम रखेंगी। वह फिलहाल अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं और इसके साथ-साथ एक्टिंग ड्रामा की क्लासेस भी लेती हैं। सितारा ने आगे बताया कि वह अब एक्टिंग का कोर्स भी कर रही हैं। सितारा घट्टामनेनी ने तब दिल जीत लिया जब उन्होंने अपनी पहली तनख्वाह का चेक 1 करोड़ रुपये दान दे दिए। इसके अलावा वह कई विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी सितारा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
ये भी पढ़ें: नागा चैतन्य ने की दूसरी बार सगाई, सामंथा रुथ प्रभु का टूटा दिल! एक्ट्रेस बोलीं- 'प्यार एक कुर्बानी है और...'












Click it and Unblock the Notifications