महेश बाबू की बेटी सितारा ने टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर किया डेब्यू, एक्टर बोले- तुम पर गर्व है मेरी पटाखा

Mahesh Babu Daughter Sitara: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी बेटी सितारा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा ने टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर अपना डेब्यू किया है। उनके इस डेब्यू से उनके पिता महेशा बाबू को उन पर गर्व है। ऐसे में महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड की तस्वीरें शेयर की हैं जहां सितारा को बिलबोर्ड पर देखा जा सकता है।

महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी सितारा का पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखआ है- टाइम्स स्क्वायर को जगमग कर रही हो!! तुम पर बहुत गर्व है मेरी पटाखा। सबको चकाचौंध करो और चमकती रहो!! @sitarwattamaneni #PMJSitar।

mahesh babu

सितारा ने शेयर की ऐसी तस्वीरें
इससे पहले महेश बाबू की बेटी सितारा ने भी ये खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे और कैप्शन में लिखा था- टाइम्स स्क्वॉयर!! हे भगवान, चिल्लाई, रोई और चिल्लाई, मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता थी...@pmj_jewels आप लोगों के बिना ये नहीं कर पाती #PMJSITARA।

मां नम्रता ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
बेटी सितारा के लिए गर्व महसूस कर रही मां नम्रता शिरोडकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना उत्साह दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है- देखो जिसने अभी-अभी टाइम्स स्क्वायर पर अपनी शुरुआत की है। शब्दों में ये व्यक्त नहीं किया जा सकता कि मैं तुमको लेकर कितनी खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। @सीताराघट्टामनेनी अपने सपनों को सच होते देखना सबसे अविश्वसनीय एहसास है। चमकती रहो, मेरी सुपरस्टार! @सीताराघट्टामनेनी।

सितारा बनीं देश की सबसे महंगी स्टार किड
महेश बाबू की बेटी सितारा ने 10 साल की उम्र में कापी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। वह एक मशहूर ज्वेलरी ब्रांड पीएमजे ज्वेल्स की ब्रांड एंबेसडर हैं और कंपनी ने उनके नाम के साथ एक विशिष्ट आभूषण श्रृंखला की शुरुआत की है। इस एड के लिए सितारा को करोड़ों रुपए मिले थे। सआथ ही वह देश की सबसे महंगी स्टार किड बन गई हैं। इसके साथ ही वह टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित होने वाली सबसे कम उम्र की स्टार किड भी बन गई हैं। सितारा अपने पिता महेश बाबू के साथ डांस वीडियो 'पेनी सॉन्ग' में नजर आई हैं। उन्होंने फिल्म फ्रोजन 2 के तेलुगू संस्करण में बेबी एल्सा को आवाज भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+