पिता कृष्णा की अंतिम विदाई पर महेश बाबू की हुई ऐसी हालत, चिरंजीवी ने गले लगाकर संभाला
Mahesh Babu Father Krishna Passed Away: पिता कृष्णा का साया सिर से उठ जाने के बाद महेश बाबू बुरी तरह से टूट गए हैं। पिता के अंतिम संस्कार पर महेश बाबू फूट फूटकर रोते हुए नजर आए।
Mahesh Babu Father Krishna Passed Away: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर महेश बाबू पिछले कुछ समय से बहुत ही परेशान चल रहे हैं। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गत सितंबर महीने में ही महेश बाबू की मां का निधन हो गया था और अब उनके पिता और साउथ के सुपरस्टार कृष्णा की भी मौत हो गई है। आपको बता दें कि महेश बाबू के पिता और साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कृष्णा को गत 15 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट हुआ था जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मां के बाद अब पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद महेश बाबू बुरी तरह से टूट गए हैं। पिता के अंतिम संस्कार पर महेश बाबू फूट फूटकर रोते हुए नजर आए।

कृष्णा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचें सेलेब्स
आपको बता दें कि एक्टर कृष्णा के अंतिम दर्शन के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स उनके घर पहुंचे और उन्होंने महेश बाबू को सांत्वना दी। साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर प्रभास से लेकर चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, राम चरण, अल्लू अर्जुन, नागा चैतन्य और वेंकटेश समेत कई हस्तियां महेश बाबू के घर पर उमके पिता कृष्णा के इंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार महेश बाबू के पिता कृष्णा का पूरा नाम घत्तामनेनि सिवा रामा कृष्णा है। उन्हें तेलुगू सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता था। कृष्णा ने गत 15 नवंबर की सुबह आखिरी सांस ली थी। एक दिन पहले ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पिता को देखकर फूट फूटकर रोने लगे महेश बाबू
कृष्णा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सुबह करीब 11 बजे से साउथ इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग महेश बाबू के पहुंच रहे थे। इन सभी हस्तियों ने कृष्णा को आखिरी विदाई दी। साउथ इंडस्ट्री के हैंडसम हीरो विजय देवरकोंडा और पवन कल्याण भी महेश बाबू के घर पर नजर आए। पिता को खोने पर महेश बाबू काफी दुखी नजर आ रहे थे। वह खुद को सही से संभाल भी नहीं पा रहे थे। पिता कृष्णा को इस तरह देखकर वह अचानक ही फूट फूटकर रोने लगे। तब चिरंजीवी ने उन्हें गले लगाकर चुप करवाया।

राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
जानकारी के अनुसार कृष्णा का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ महाप्रस्थानम श्मशान घाट में किया जाएगा। सुपरस्टार कृष्णा के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर फैंस की भारी भीड़ अभी से उमड़ आई है। उनके घर के बाहर काफी भीड़ देखी जा रही है। पिता कृष्णा के निधन के बाद महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर ने एक स्टेटमेंट जारी किया था।

स्टेटमेंट जारी कर बताई थी निधन की बात
इस स्टेटमेंट में लिखा था- बड़े दुख के साथ हमें आपको हमारे सबसे प्यारे कृष्णा गारु के निधन के बारे में बताना पड़ रहा है। वह फिल्मी पर्दे से परे कई मायनों में सुपरस्टार थे। उनमें बहुत प्यार और विनम्रता थी। वह अपने काम के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे। वो उन लोगों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे, जिनकी जिंदगी को उन्होंने प्रभावित किया। वह हमसे बहुत प्यार करते थे और हर गुजरते दिन के साथ हम उन्हें और भी ज्यादा याद करेंगे।

सितंबर में ही हो गई थी मां की मौत
आपको बता दें कि गत सितंबर महीने में महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का भी निधन हो गया था। इंदिरा देवी बहुत लंबे समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। मां की मौत से एक्टर महेश बाबू बहुत बुरी तरह से टूट गए थे। वहीं दादी के निधन से पोती सितारा भी काफी दुखी हो गई थीं। सितारा अपनी दादी के काफी करीब थीं।












Click it and Unblock the Notifications