Maharashtra Elections 2024: टाइट सुरक्षा के साथ वोट देने पहुंचे सलमान खान, शाहरुख खान ने भी दिया मतदान

Maharashtra Chunav 2024: 288 सीटों पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो चुकी है। ऐसे में बॉलीवुड के सारे बड़े सितारे अपने घर से निकलकर पोलिंग बूथ वोट देने पहुंचे। वहीं सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने भी कड़ी सुरक्षा के बीच अपना वोट डाला।

लॉरेंस गैंग से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने एक नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई और कड़ी सुरक्षा के साथ वोट डालने पहुंचे। इस दौरान एक्टर कड़ी सुरक्षा के बीच घिरे हुए नजर आए। वोट डालने के बाद सलमान खान ने अपने मौजूदा फैंस को ग्रीट कर हाथ हिलाया और फिर वह वहां से चले गए। सलमान खान का स्वैग देख फैंस खुशी से झूम उठे।

Salman Khan

सलमान खान के अलावा उनके पिता सलीम खान और पूरा परिवार वोट डालने के लिए पहुंचा। इसके अलावा शाहरुख खान भी अपने पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ पोलिंग बूथ वोट डालने पहुंचे। शाहरुख खान टाइट सिक्योरिटी के साथ वोटिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान वह व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहने, सिर पर कैप और ब्लैक चश्मा लगाए नजर आए।

शाहरुख खान की स्टाइल की फैंस तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी गौरी खान ने भी ब्लू डेनिम, व्हाइट टी-शर्ट के साथ बेज ब्लेजर कैरी किया हुआ था। हालांकि बेटी सुहाना खान काफी सिंपल लुक में नजर आईं। बता दें कि, सलमान खान के बाद शाहरुख खान को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं जिसके कारण उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंग गैंग ने दी थी साथ ही उन्होंने सलमान खान को आखिरी वॉर्निंग भी दी। जिसके बाद से भाईजान की सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है। लॉरेंग गैंग से मिल रही धमकी के बाद सलमान खान को अब पैपराजी ने कवर ना करने का फैसला किया है। बीते कुछ दिनों से एक्टर को बहुत कम स्पॉट किया जा रहा है। वह फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं।

ये भी पढ़ें: 'Karan Arjun' को सता रहा हिरण का भूत! Shah Rukh रील में बोलकर आए, Salman ने रियल में शिकार कर डाला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+