Mahakumbh Mela 2025 Stampede: महाकुंभ मेले में मची भगदड़, इस एक्ट्रेस ने दिखाया मौनी अमावस्या से पहले का हाल
Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा है 'महाकुंभ 2025' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। खबर है कि महाकुंभ 2025 में भगदड़ मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक इस भगदड़ में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं।
महाकुंभ 2025 में मची भगदड़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी महाकुंभ मेले में मची भगदड़ मामले पर नजर बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि आज यानी 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में स्नान के लिए लाखों लोगों की भीड़ जुटी है।

टीवी एक्ट्रेस स्मिता सिंह ने बताया मेले का हाल
-वहीं इस भव्य मेले में मची भगदड़ के बाद से सभी लोग पेशान नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी एक्ट्रेस स्मिता सिंह भी महाकुंभ 2025 में पहुंची हुई हैं। वह महाकुंभ में कल्पवास कर रही हैं। वह मेले से लगातार लोगों को अपडेट्स दे रही हैं। उन्होंने मौनी अमावस्या से पहले की भीड़ के बारे में भी लोगों को बताया था।
-टीवी एक्ट्रेस स्मिता सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो वीडियो शेयर किए हैं और बताया है कि मौनी अमावस्या के स्नान के लिए संगम पर कितनी भीड़ जुट रही है। वीडियो शेयर करते हुए स्मिता ने भीड़ दिखाते हुए कहा है-संगम जाने लिए श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई है। हे प्रभु कितने लोग हैं।
एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दी ऐसी जानकारी
वहीं दूसरे वीडियो में स्मिता सिंह ने कहा है- एक पतला सा चौराहा क्रॉस करने में हमें 10 मिनट लगे हैं क्योंकि हम लोग दूध लेने जा रहे हैं और दूध मिला भी नहीं। तो कुछ लोग बोल रहे हैं कि चाय के बजाय आइसक्रीम खा लो। अब हम आगे दूसरी दुकान पर देखने जा रहे हैं कि दूध मिलता है या नहीं क्योंकि ठंड बहुत है और भीड़ बहुत ज्यादा है। जय गंगा मैया। जय महाकुंभ।
कौन हैं स्मिता सिंह
आपको बता दें कि स्मिता सिंह टीवी के पॉपुलर शो 'हिटलर दीदी' में नजर आ चकी हैं। इसके अलावा उन्हें 'भाग्यविधाता' सीरियल से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। फिलहाल वह महाकुंभ 2025 में कल्पवास कर रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर अपने फैंस को बताया था कि कल्पवास करते हुए वो संगम पर कैसे रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications