महाकुंभ की मोनालिसा ने केरल में लगाए ठुमके, वायरल गर्ल का डांस देख फैंस ने कही ऐसी बात
Mahakumbh Monalisa Video: महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाला मोनालिसा सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उनकी खूबसूरती देख हर कोई फैन हो गया है। जब से मोनालिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उन्हें फिल्मों से भी ऑफर आने लगे। इस बीच वह केरल पहुंची जहां भीड़ में जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आईं।
जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा एक ज्वेलरी फंक्शन में भाग लेने के लिए केरल पहुंची। इस दौरान वह लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह जमकर ठुमके लगा रही हैं, साथ ही वहां मौजूदा लोगों ने उनके लिए तालियां बजाई। अब सोशल मीडिया पर मोनालिसा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मोनालिसा का ये वीडियो देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'आप बेहद ही खूबसूरत हैं।' एक ने लिखा, 'इनकी आंखे कितनी ज्यादा प्यारी हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'किस्मत कहां से कहां पहुंचा देती हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'ये तो ऐश्वर्या राय को भी फेल कर देगी।' इस तरह से फैंस कमेंट कर मोनालिसा पर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि, महाकुंभ के बाद से मोनालिसा को कई डायरेक्टर्स ने फिल्मों के ऑफर भी दिए। उन्हें द डायरी ऑफ मणिपुर का भी ऑफर मिला, जिसे सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मोनालिसा स्क्रीन पर बतौर एक्ट्रेस नजर आएगी। देखना होगा कि उन्हें फैंस कितना पसंद करते हैं। खैर इसके लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
हालांकि अपने करियर की शुरुआत करने से पहले ही मोनालिसा सुर्खियों में छाई हुई हैं। आए दिन मोनालिसा के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस डांस वीडियो से पहले उनका पढ़ाई करते हुए एक वीडियो सामने आया था। जो कि सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'धरती पर जन्म लेने के बाद से इंसान सब कुछ सीखता ही है, आज के समाज के लिए पढ़ाई बहुत ही जरूरी है।'
ये भी पढ़ें: Monalisa: हीरोइन बनने से पहले मोनालिसा करने लगी ये काम, वायरल गर्ल के नए वीडियो ने मचाया हंगामा












Click it and Unblock the Notifications