Monalisa: हीरोइन बनने से पहले मोनालिसा करने लगी ये काम, वायरल गर्ल के नए वीडियो ने मचाया हंगामा
Mahakumbh Viral Girl Monalisa Video: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में नजर आईं नीले आंखों वाली मोनालिसा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस लड़की की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है।
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा हो रही है वायरल
लोग कह रहे हैं कि मोनालिसा पर भगवान भोलेनाथ की ऐसी कृपा बरसी है कि वह रातों रात स्टार बन गई है। रुद्राक्ष की माला बेचने वाली सुंदर आंखों वाली लड़की महाकुंभ में सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर भी वह काफी वायरल हुई है।

मोनालिसा ने किया कुछ अलग काम
इंटरनेट पर मोनालिसा की पॉपुलैरिटी देखकर उसे फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मूवी तक ऑफर कर दी है। हालांकि अपने करियर की शुरुआत करने से पहले मोनालिसा कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं जिस वजह से वह एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं।
पढ़ाई करती नजर आईं महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा
-मोनालिसा इस समय सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। उन्हें बॉलीवुड की फिल्म मिल गई और अब जल्द ही वह एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं। हालांकि फिल्म का काम शुरू करने से पहले वह पढ़ाई करती दिखाई दे रही हैं।
-सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह मोनालिसा को पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
-सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर मोनालिसा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पढ़ाई कर रही हैं। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- धरती पर जन्म लेने के बाद से इंसान सब कुछ सीखता ही है, आज के समाज के लिए पढ़ाई बहुत ही जरूरी है।
-सनोज मिश्रा ने लिखा है- ऐसे में जो पढाई से वंचित रह जाते हैं वो समाज से पिछड़ जाते हैं। वायरल गिर्ल मोनालिसा भी वैसी ही है, जो अब पढ़ना सीख रही है जो शायद लोगों के लिए मिसाल बने। इसके अलावा डायरेक्टर ने अपनी पोस्ट पर हर हर महादेव लिखा है और #monalisa भी लिखा है।
मोनालिसा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर
-आपको बता दें कि मोनालिसा न तो पढ़ी लिखी हैं और न ही वह किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी नीली आंखों की वजह से वह रातों रात पॉपुलर हो गई हैं। यही वजह कि मोनालिसा को फिल्म का ऑफर भी मिल चुका है।
-बताया जा रहा है कि मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म का ऑफर देने के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के घर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications