राजनीति में लहराया परचम मगर बीवी ने... कंट्रोवर्सी में रहे महाभारत के 'श्रीकृष्ण', जानिये कितना है पैसा
लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के साथ ही फिल्मी दुनिया से कई नामों की भी खूब चर्चा है। इन नामों में गोविंदा से लेकर हेमा मालिनी और रामायण के राम यानी अरुण गोविल का नाम खूब चर्चा में है। इस बीच 5 साल पहले सबसे कम उम्र के सांसद बने महाभारत के 'श्रीकृष्ण' नीतीश भारद्वाज की इस बार भी खूब चर्चा हो रही है।
बताते चलें कि साल 1996 में नीतीश कुमार जमशेदपुर से चुनाव लड़े थे। ये सीट थी, जहां से एक्टर ने पहली बार भाजपा का खाता खोला था। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में सबसे युवा सांसद बनने का रिकॉर्ड नीतीश भारद्वाज के सिर पर सजा हुआ है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
मगर राजनीति में जितना चमकदार उनका करियर रहा, पिछले कुछ समय से निजी जिंदगी में उतनी ही उथल पुथल मची रही। आईएएस पत्नी स्मिता भारद्वाज ने एक्टर पर ऐसे-ऐसे आरोप लगाए, जिसे सुनकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल ये मामला चल ही रहा है।
राजनीतिी में लहराया परचम
बताते चलें कि नीतीश भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता रह चुके हैं। उन्होंने राजनीति के पारी में अच्छा खासा नाम कमाया और फिर सन्यास ले लिया था। साल 1996 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था। हालांकि एक्टर साल 1999 में मध्यप्रदेश के राजगढ़ सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह से चुनाव हार गए थे।
चुनाव लड़ते समय कितनी थी संपत्ति?
अगर बात की जाए चुनाव के समय नीतीश भारद्वाज की संपत्ति की तो इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। इसका कारण साल 1996 का वो चुनाव है, जिस समय संपत्ति की घोषणा करने वाला नियम लागू नहीं हुआ था। हालांकि अब नीतीश भारद्वाज की संपत्ति को लेकर तमाम डाटा मौजूद है।
क्या फिर पॉलिटिक्स में आएंगे?
जब 'न्यूज 18' द्वारा नीतीश भारद्वाज से राजनीति से सन्यास लेने का कारण पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। जब उनसे राजनीति में वापस आने के बारे में कहा गया तो भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसके साथ ही देश में राम और कृष्ण के नाम पर राजनीति होने को लेकर बात बोली गई तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि नेताओं और आम लोगों को भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों को जिंदगी में लाना होगा।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं नीतीश?
Wikifame.org की रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश भारद्वाज के पास 67 करोड़ रुपये यानी 9 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications