कभी थे क्रिकेटर मगर एक हादसे ने बर्बाद किया करियर, आखिर कहां हैं 'महाभारत' के बलराम?

आज सभी लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं। जब भी कृष्ण कन्हैया की बात होती है तो लोगों के मन में रामानंद सागर की महाभारत के कृष्णा की तस्वीर उमड़ने लगती है। नीतीश भारद्वाज की बात करें तो उन्होंने कृष्ण के किरदार को ऐसे निभाया कि लोग आज तक भी उन्हें भी कृष्ण भगवान मानते हैं। महाभारत में ही बलराम के रोल में दीपक दुलकर भी नजर आए थे।

श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के रोल में दीपक दुलकर को खास पहचान मिली थी। मगर इस शो को करने के बाद वे कहां गायब हो गए, ये सवाल आज भी लोगों के जहन में उमड़ रहा है। ऐसे में आज जन्माष्टमी के मौके पर बात करते हैं टीवी के 'बलराम' की।

Deepak Deulkar

भले ही कृष्ण के बड़े भाई बलराम के लिए एंट्री उन्हें काफी देर के लिए ना मिली हो मगर फैंस को इंप्रेस करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके गुस्से और डील डौल ने भी हमेशा से सुर्खियां बटोरी हैं। बलराम के रोल में उन्हें काफी तारीफ भी मिली थी। आज भी उनके रियल नेम से उन्हें कोई नहीं जानता बल्कि वे बलराम के नाम से ही फेमस हैं।

इस हादसे ने चकनाचूर किया सपना
दीपक दुलकर को लेकर बता दें कि वे एक्टर बनने से पहले एक क्रिकेटर भी रह चुके हैं। कॉलेज के दिनों में वे स्पिनर हुआ करते थे। क्रिकेट में वे अपना नाम भी कमाना चाहते थे मगर उनकी किस्मत में एक्टर बनना ही लिखा था। ऐसा कहा जाता है कि वे एक बार खेलते हुए घायल भी हो गए थे।

फेवरेट चीज को कहना पड़ा अलविदा
इस हादसे में उनकी उंगली में चोट आ गई थी। हादसा ऐसा था कि उन्हें लंबे समय तक आराम करने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्हें अपने ही फेवरेट गेम को अलविदा कहना पड़ा।

इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वो एक सीरियल में महादेव का किरदार निभाकर सुर्खियों में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्णा के किरदार में अपना नाम कमाया। उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया। ऐसे में हिंदी सिनेमा से ज्यादा वे मराठी सिनेमा का जाना माना नाम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+