मेरा महाभारत का भाई अब नहीं रहा, 'भीम' के निधन पर छलका 'युधिष्ठिर' का दर्द

मुंबई। बीआर चोपड़ा के ऐतिहासिक शो महाराभार में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का 74 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि प्रवीण कुमार लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबरों से मनोरंजन जगत शोक में डूब गया है। उनके साथ काम कर चुके अन्य कलाकारों ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर जताया दुख

महारभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभा चुके गजेंद्र चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि आज सुबह ही एक और दुःखद समाचार मिला। मेरा महाभारत का भाई प्रवीण कुमार जी हम सबको छोड़कर अनंत यात्रा पे चला गया। विश्वास नही हो रहा। पा जी, आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। ओम शांति ओम शांति ओम शांति।

महाभारत के श्रीकृष्ण नीतीश भारद्वाज ने भी किया ट्वीट

महाभारत के श्रीकृष्ण नीतीश भारद्वाज ने भी किया ट्वीट

वहीं भगवान श्री कृष्ण की भूमिका अदा करने वाले नीतीश ने ट्वीट कर लिखा कि प्रवीण कुमार एक सच्चे स्पोर्ट्स अचीवर थे। जो कभी क्षुद्र राजनीति, पीठ पीछे बुराई करना, कभी किसी को उसके पीछे बुर कहने के चक्करों में नहीं फंसे। पंजाब से एक सामान्य व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को सदागति मिले और पुनर्जन्म के चक्र से मुक्ति मिले।

BSF की तरफ से भी किया गया ट्वीट

वहीं सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ ने अपने पूर्व डिप्टी कमांडेंट और अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित प्रवीण कुमार सोबती के निधन पर दुख व्यक्त किया है। बीएसएफ ने एक ट्वीट में कहा कि उन्‍होंने दो बार ओलिम्पिक और चार बार एशियाई खेलों में पदक जीता था।

प्रवीण कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक खिलाड़ी के रूप में की थी

प्रवीण कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक खिलाड़ी के रूप में की थी

आपको बता दें कि प्रवीण कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक खिलाड़ी के रूप में की थी। प्रवीण हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट रहे हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता था , उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेडल जीता था। उनके खेल में अभूतपूर्व योगदान के लिए वो अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किए गए थे। उन्हें सरकार की ओर से BSF की नौकरी मिली थी, जहां कुछ दिन काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और उन्होंने एक्टिंग की ओर रुख किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+