Maha Kumbh 2025: ममता कुलकर्णी के बाद अब महाकुंभ में पूनम पांडे का जलवा, लोगों से किया ऐसा वादा
Maha Kumbh 2025: इस वक्त देशभर में महाकुंभ 2025 का एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। लोग महाकुंभ के भव्य मेले में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसमें बड़े-बड़े सेलेब्स से लेकर वीआईपी और आम जनता भी शामिल है।
किन्नर अखाडे़ की महामंडलेश्वर बन गई हैं ममता कुलकर्णी
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी महाकुंभ 2025 में पहुंची थीं। यहां पर वह किन्नर अखाडे़ की महामंडलेश्वर बन गई हैं और अब से उनका नया नाम माई ममता नंद गिरि हो गया है। वहीं ममता कुलकर्णी के बाद अब एक और एक्ट्रेस महाकुंभ पहुंची हैं।

महाकुंभ 2025 पहुंची हैं पूनम पांडे
-आपको बता दें कि पूनम पांडे को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इस दौरान पैपराजी ने उनसे पूछा कि वह कहां जा रही हैं, तो इस पर पूनम ने जवाब दिया कि वह महाकुंभ जा रही हैं। इसके बाद पूनम ने कहा- मैं जब वापस आऊंगी, तो तुम लोगों के लिए प्रसाद लेकर आऊंगी।
-पूनम पांडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- जाओ लगा आओ डुबकी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- हर हर महादेव। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- जाओ और सारे पाप धो लो।
पूनम पांडे के मौत की झूठी खबर
आपको बता दें कि पूनम पांडे ने फरवरी 2024 में अपने मौत की झूठी खबर फैलाई थी। 2 फरवरी 2024 को पूनम के सोशल मीडिया पर सर्वाइकल कैंसर से निधन की जानकारी दी गई थी। हालांकि, बाद में पूनम ने कहा था कि उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर सर्वाइकल कैंसर की जागरुकता के लिए फैलाई है। उस समय पूनम पांडे को जमकर ट्रोल किया गया था।
ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ पहुंचकर किया ऐसा काम
इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह महाकुंभ 2025 में शामिल हुई हैं और उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया है। हालांकि एक्ट्रेस के महामंडलेश्वर बनने पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications