Madhuri Dixit Birthday: क्रिकेटर अजय जडेजा के प्यार में पागल थीं माधुरी दीक्षित, इस वजह से नहीं हुई शादी
Madhuri Dixit and Ajay Jadeja Love Story: माधुरी दीक्षित एक समय पर भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा के प्यार में पागल थीं। वह अजय जडेजा की मोहब्बत में सबकुछ छोड़ने के लिए तैयार थीं।

Madhuri Dixit and Ajay Jadeja Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 56 साल की माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरत अदाओं के चलते अपने से छोटी उम्र की हीरोइनों को मत दे सकती हैं। 90 के दौर में माधुरी दीक्षित टॉप की हीरोइन थीं। लोग उनकी फिल्में देखना पसंद करते थे। माधुरी दीक्षित की जिंदगी में शुरुआत से ही पैसों और चाहनेवालों की कोई कमी नहीं थी। आज माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। एक समय था जब माधुरी दीक्षित ने एक मशहूर क्रिकेटर के प्रति अपनी दीवानगी जताकर सभी लोगों को हैरान कर दिया था।
अजय जडेजा के प्यार में पागल थीं माधुरी दीक्षित
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी दीक्षित एक समय पर भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा के प्यार में पागल थीं। वह अजय जडेजा की मोहब्बत में सबकुछ छोड़ने के लिए तैयार थीं। आपको बता दें कि एक फोटोशूट के दौरान माधुरी दीक्षित और भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा की मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा के बीच प्यार की शुरुआत हो गई थी। उस समय दोनों की रोमांटिक तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया था। कहा जा रहा था कि अजय जडेजा को फिल्मों में लाने के लिए माधुरी दीक्षित ने कई फिल्म निर्माताओं से उनकी सिफारिश भी की थी। वहीं क्रिकेटर अजय जडेजा भी फिल्मों में आने की कोशिश कर रहे थे।
अजय जडेजा के परिवार को नहीं पसंद था ये रिश्ता
माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा की लव स्टोरी जमकर चल रही थी लेकिन इसका अंत एकदम अच्छा नहीं हुआ। दोनों के इस प्यारभरे रिश्ते में कभी परिवार, तो कभी हालात ने कई रुकावटें पैदा कीं। दरअसल अजय जडेजा का ताल्लुक एक शाही परिवार से है, जो माधुरी दीक्षित के साथ उनके रिश्ते के पूरी तरह से खिलाफ था। वहीं दूसरी ओर माधुरी दीक्षित सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। माधुरी दीक्षित अपने बॉयफ्रेंड अजय जडेजा से 4 साल बड़ी थीं और ये अजय जडेजा के परिवार को पसंद नहीं था।
अजय जडेजा पर लगा था 5 साल का बैन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही परिवार इस रिश्ते को लेकर बिल्कुल खुश नहीं थे। इसी बीच अजय जडेजा के क्रिकेट के करियर पर खतरे के बादल भी मंडराने लगे थे। उन्हें मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ मैच फिक्सिंग के आरोपों का सामना करना पड़ा था। इस पूरे प्रकरण के चलते उन पर 5 साल का बैन लगा दिया गया था। हालांकि जनवरी 2003 में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन पर लगा बैन हटा दिया था।
साल 1999 में हुआ था कपल का ब्रेकअप
कहते हैं कि साल 1999 में अजय जडेजा का नाम जैसे की मैच फिक्सिंग मामाले में सामने आया तो माधुरी दीक्षित का परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ हो गया। इसके बाद माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा के बीच झगड़े होना शुरू हो गया। कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। माधुरी दीक्षित ने उसी साल डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली और अमेरिका जाकर बस गईं। आज माधुरी दीक्षित के दो बेटे, अरिन और रयान हैं।
अजय जडेजा ने अदिति जेटली से कर ली शादी
वहीं अजय जडेजा ने पॉलिटिशियन जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से शादी कर ली। 56 साल की माधुरी दीक्षित फिलहाल फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन वह रियलिटी टीवी शोज को जज करती हैं और कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं 52 साल के अजय जडेजा कमेंटेटर के तौर पर क्रिकेट की दुनिया से अभी भी जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications