क्या रुपाली गांगुली से मदालसा शर्मा की हुई थी लड़ाई? काव्या ने अब तोड़ी चुप्पी, कहा-‘मतभेद तो कभी भी...'
Madalsa And Rupali Fight: मदालसा शर्मा ने अपने फैंस को तब चौंका दिया जब उन्होंने 'अनुपमा' छोड़ने का ऐलान किया। उनके जाने के बाद कई तरह की अटकलें सामने आईं, जिनमें रूपाली गांगुली के साथ उनके झगड़े की बातें भी थीं। हाल ही में, मदालसा ने इस बारे में खुलकर बात की।
मदालसा शर्मा ने अनुपमा शो में काव्या का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की। लेकिन अचानक उनके शो छोड़ने के फैसले से फैंस को बड़ा झटका लगा। माना जा रहा था कि रुपाली गांगुली से हुए झगड़े की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। अब एक्ट्रेस ने इस पर सफाई दी है और बताया कि इस प्रोजेक्ट को छोड़ना उनके लिए कितना मुश्किल था, क्योंकि यह उनके लिए बहुत खास था।

इ-टाइम्स से बातचीत करते हुए, मदालसा शर्मा ने रुपाली गांगुली के साथ रिश्तों पर टिप्पणी की। मदालसा ने कहा कि, 'सेट पर झगड़े होना आम बात है। सेट पर ये सब होना ये कुछ नया नहीं है। मैं दूसरों की ओर से नहीं बोल सकती। जिनके साथ मेरे झगड़े हुए, उन्होंने स्थिति को अलग-अलग तरीके से संभाला।"
इसके आगे, मदालसा ने बताया कि अगर वह कहें कि उन्हें कभी भी रचनात्मक मतभेद या छोटी-छोटी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा, तो वह गलत होंगी। उन्होंने बताया कि जब कई लोग एक ही माहौल में काम करते हैं, तो ऐसे झगड़े होना स्वाभाविक है। "ये कई बार होता है, लेकिन मैं इसे लेकर कोई गुस्सा या बुरा अनुभव नहीं रखना चाहती।"
'अनुपमा' और अपनी भूमिका काव्या को छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए, मदालसा ने बताया कि यह निर्णय लेने में उन्हें काफी समय लगा। यह निर्णय न तो बहुत आसान था और न ही बहुत कठिन, लेकिन उन्होंने अपनी भूमिका और शो की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करने के लिए समय लिया।
'अनुपमा' को अलविदा कहते हुए, मदालसा ने अपनी काव्या की यात्रा का एक वीडियो साझा किया और लिखा, "मैंने काव्या की यात्रा के हर पल को संजोया है, और मैं आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। काव्या हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगी, लेकिन जो भी शुरू होता है, उसका एक दिन अंत भी होता है।"
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: आश्रम आते ही तोषू ने रची साजिश, सागर-मीनू पर लगाया चोरी का आरोप, क्या करेंगी अनुपमा?












Click it and Unblock the Notifications