Anupama Spoiler Alert: आश्रम आते ही तोषू ने रची साजिश, सागर-मीनू पर लगाया चोरी का आरोप, क्या करेंगी अनुपमा?
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में अक्सर नए ड्रामे देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि ये फैंस का फेवरेट शो में एक है। अब इसके अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोषू-पाखी फिर से आश्रम लौट आए हैं।
दरअसल, तोषू और पाखी एक होटल में रह रहे थे लेकिन बिल ना चुका पाने की वजह से वह वहां से भाग जाते हैं। ये बात जैसे ही अनुज और अनुपमा को पता चलती है तो वह उन्हें वापस आश्रम लाने की ठान लेते हैं। तोषू और पाखी को भी एहसास हुआ कि पैसा कमाना कितना मुश्किल है।

आश्रम में जैसे ही तोषू और पाखी वापस आ जाते हैं तो अनु को बड़ा झटका लगता है। तोषू और पाखी के वापस आने से एक नया ड्रामा देखने को मिलेगा। दरअसल, अनुपमा के कमरे से आवाज आती है तभी सागर देखने जाता है कि आखिर हुआ क्या है। लेकिन मीनू उसे बीच में ही बुला लेती है तभी दोनों एक दूसरे के करीब आते हैं लेकिन फिर से जब आवाज सुनाई दी तो वह घबरा गए।
सागर और मीनू जैसे ही अनुपमा के कमरे में जाते हैं तो उन्होंने तोषू और पाखी को पकड़ लिया। बस फिर क्या था तोषू ने अपनी चाल चलते हुए सारा आरोप सागर पर लगा दिया। इसके बाद पूरा आश्रम इकट्ठा हो जाता है और सागर पर चोरी का आरोप लग जाता है। तोषू कहता है कि सागर सारे पैसे चुराकर भागने वाला था लेकिन उसने रंगे हाथों पकड़ लिया।
अब सवाल ये उठता है कि क्या तोषू के सागर पर लगाए चोरी के आरोप के बाद अनुपमा उन्हें आश्रम से बाहर निकाल देंगी। खैर ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा जिसके लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। ऐसा भी हो सकता है कि तोषू के इस आरोप के बाद अनुपमा उसके खिलाफ कोई सख्त कदम उठाएगी। लेकिन ये तो तय है कि कोई एक शख्स आश्रम से बाहर जरूर जाएगा अब वो कौन होगा इसके लिए एपिसोड देखना होगा।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: अनुज को इस वजह से नहीं मिलेगी नौकरी, शाह परिवार में होगा जबरदस्त ड्रामा












Click it and Unblock the Notifications