'मां बनना चाहती थी पर जिंदा लाश बना दिया, मेरे न्यूड वीडियो लोगों को बेच दिए', राखी सावंत ने बताया आदिल का सच

Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani: राखी सावंत ने आदिल का सच बताते हुए वीडियो में कहा है- खुदा ने देखा है, कैसे उसने मुझे बाथरुम में ले जाकर मारा है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant and Adil Khan Durrani: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी परेशान चल रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत की मां की मौत हो गई थी। उसके बाद से राखी सावंत अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर मुसीबतों में घिर गई हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत ने साल 2022 में ही अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी कर ली थी। पहले तो आदिल इस शादी को स्वीकारने से इनकार कर रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने ये मान लिया था कि राखी उनकी पत्नी हैं। इसके बाद राखी ने खुद आरोप लगाया कि उनके पति आदिल खान ने उन्हें धोखा दिया है और उनके पैसे और गहने चोरी से हड़प लिए हैं। राखी ने एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार भी कर लिया। फिलहाल आदिल न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच राखी सावंत कैमरे पर अपने पति आदिल के कई कच्चे चिट्ठे खोलती नजर आ रही हैं। हाल ही में राखी सावंत ने कहा है कि वह आदिल के बच्चे की मां बनना चाहती थीं लेकिन पति उन्हें बर्बाद कर दिया।

कैमरे पर रोतीं नजर आईं राखी सावंत

कैमरे पर रोतीं नजर आईं राखी सावंत

आपको बता दें कि राखी सावंत ने प्यार के उम्मीद में बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ दूसरी शादी की थी लेकिन इस शादी में भी उन्हें धोखा ही मिला। आदिल ने अपनी पत्नी राखी सावंत को सिर्फ दर्द ही दिया है। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर राखी सावंत पैपराजी के सामने फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राखी पैपराजी को अपनी दर्दभरी कहानी सुनाती नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने वीडियो में कहा- खुदा ने देखा है, कैसे उसने मुझे बाथरुम में ले जाकर मारा...मैं कितना रोई हूं। आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया है। मेरे बहुत सपने थे, मैं मां बनना चाहती थी, एक अच्छी पत्नी बनना चाहती थी, लेकिन उसने मुझे धोखा दे दिया।

'आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बेच दिए'

'आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बेच दिए'

राखी सावंत ने वीडियो में आगे कहा है- उसने मेरे इमोशन्स के साथ खिलवाड़ किया है। उसने मुझे धोखा दिया है। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मैं उसके साथ जीना चाहती थी लेकिन उसने मुझे तोड़ दिया है। वहीं ईटाइम्स से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा- आदिल मुझे छोड़कर अपनी नई गर्लफ्रेंड तनु चंदेल से शादी करना चाहते थे। आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बना लिए थे और उन्हें लोगों को बेच दिया था। मेरा केस साइबर क्राइम विभाग के साथ चल रहा है। वह अब तनु से शादी करना चाहता है। द थर्ड टाइम। प्लीज भगवान मुझे बचा लो।

'मेरा ओटीपी लिया और पैसे हड़प लिए'

'मेरा ओटीपी लिया और पैसे हड़प लिए'

राखी ने आगे कहा- आदिल को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। मैंने अपना मेडिकल करवाया है और सभी सबूत भी ओशिवारा पुलिस स्टेशन को सौंप दिए हैं। आदिल ने मुझे प्रताड़ित किया है और मेरे साथ धोखा किया है और मैं उसे जमानत नहीं दिलाना चाहती। मैंने अपने बैंक स्टेटमेंट भी जमा करा दिए हैं, उसने मेरा ओटीपी लिया और मेरे पैसे चुरा लिए और उसने मेरा विश्वास तोड़ा। उसने मुझे दरिंदों की तरह टॉर्चर किया है।

आदिल का पुराना वीडियो हुआ लीक

राखी सावंत इस वक्त अपने पति आदिल खान दुर्रानी की हरकतों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी ने अपने पति आदिल पर मारपीट और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। राखी सावंत लगातार कैमरे के सामने आदिल के खिलाफ तरह-तरह के आरोप लगाती नजर आ रही हैं। लेकिन अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह 4 महीने पुराना है और उसमें राखी सावंत अपने पति आदिल से उनको दिए गए पैसे वापस मांगती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+