Lust Stories 2: 'लस्ट स्टोरीज 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, वीडियो में रोमांस और बोल्डनेस देख उड़ जाएंगे होश

Lust Stories 2 Trailer Out: कुछ दिनों पहले ही 'लस्ट स्टोरीज 2' का टीजर रिलीज किया था और अब इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के दमदार ट्रेलर को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इस फिल्म में बूढ़ी दादी बनी नीना गुप्ता से लेकर बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ती नजर आईं तमन्ना भाटिया ने फिलहाल सोशल मीडिया पर आग लगी दी है।

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि बूढ़ी दादी बनीं नीना गुप्ता अपनी पोती को किसी और के साथ सोने की सलाह देती नजर आती हैं। नीना गुप्ता पोती से कहती हैं कि गाड़ी खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव लेते हैं, तो शादी से पहले क्यों नहीं। वहीं काजोल 'लव' और 'लस्ट' के बीच उलझी हुई नजर आ रही हैं। काजोल का लुक इस फिल्म में बिल्कुल सिंपल रखा गया है।

lust stories 2

'लस्ट स्टोरीज 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
'लस्ट स्टोरीज 2' में अलग-अलग 4 कहानियां हैं, जिन्हें आर. बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, अमित शर्मा और सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है। एक कहानी नीना गुप्ता के किरदार की है, जो पोती बनीं मृणाल ठाकुर से पूछती हैं कि माउंट फूजी का ज्वालामुखी फटा क्या। इस पर मृणाल चुप हो जाती हैं। वहीं दूसरी कहानी में काजोल का एक सिपंल किरदार नजर आ रहा है जो कि अपने पति पर शक करती हैं। दरअसल काजोल के किरदार को शक है कि उसके पति का घर की नौकरानी के साथ चक्कर चल रहा है। वह नौकरानी को काम से निकालकर किसी और को रख लेती हैं। 'लस्ट स्टोरीज 2' में काजोल नॉन-ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। देखें ट्रेलर-

29 जून को रिलीज होगी फिल्म
वहीं तीसरी कहानी अमृता सुभाष और तिलोत्तमा शोम की है। तिलोत्तमा के किरदार को शक है कि उसकी नौकरानी किसी डिलीवरी बॉय के साथ चक्कर चला रही है और वह उसके बेड पर उस डिलीवरी बॉय के साथ सोती है। वहीं चौथी कहानी में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हैं। ट्रेलर में शादीशुदा विजय वर्मा गुपचुप तरीके से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया के घर में घुसते नजर आते हैं। दोनों के बीच कई कोजी रोमांटिक सीन्स भी दिखाए गए हैं। 'लस्ट स्टोरीज 2' आगामी 29 जून 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+