इंदौर में बाइक चलाकर फंसे विक्की कौशल! हेलमेट से लेकर सब था, लेकिन फिर भी हो गई बड़ी गलती
इंदौर, 01 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्मी सितारों को अपने शहर इंदौर में देखकर वहां के लोग भी काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। शूट वाली लोकेशन पर सितारों की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस बीच हाल ही में शूट हुए एक सीन, जिसमें विक्की ने सारा को बाइक पर बैठाकर कोचिंग छोड़ा था, उसको लेकर अब एक्टर फंस नजर आ रहे हैं, क्या है पूरा मामला जानिए...

बढ़ सकती हैं एक्टर की मुश्किलें
दरअसल, एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान इंदौर में अपनी फिल्म 'लुका-छिपी-2' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान एक सीन में विक्की को बाइक पर बैठकर सारा को घूमाना था। सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान बाइक पर सारा को बैठाकर कोचिंग छोड़ना था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, लेकिन अब इस सीन को फिल्माने के बाद अब विक्की कौशल और फिल्म डायरेक्टर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि जिस बाइक को शूटिंग में इस्तेमाल किया था, वो फर्जी निकली है।

नकली नंबर वाली बाइक का किया इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक 'लुका छुपी 2' की शूटिंग के दौरान विक्की ने नकली नंबर वाली बाइक का यूज किया था। अब असली नंबर के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस नंबर की बाइक का इस्तेमाल शूटिंग में किया गया था, वो बाइक का ना होकर एक एक्टिवा स्कूटर का निकला। सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद गाड़ी नंबर के असल मालिक ने पुलिस में अपनी लिखित शिकायत कर दी है।

पुलिस और आरटीओ में दी गई शिकायत
इतना ही नहीं इसकी एक्टिवा के नंबर इस्तेमाल करने की शिकायत आरटीओ में भी दी गई है, जिसका आरटीओ ने भी गैर-कानूनी माना है। वहीं जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद एक्टिवा के मालिक जय सिंह यादव काफी हैरान नजर आए। उन्होंने कहा कि पहले मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। उनका एक्टिवा, जिसका नंबर एमपी-09 यूएल 4872 है। उन्होंने मई, 2018 में एरोड्रम शोरूम से खरीदी थी। उन्होंने कहा कि फिल्म वालों ने बाइक पर मेरे वाहन का नंबर कैसे डाल दिया, और इस दौरान बाइक से कोई दुर्घटना हुई, तो उसकी जवाबदेही कौन देता?

पहली बार साथ नजर आने वाले हैं विक्की-सारा
वहीं इंदौर आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी के बताया क ऐसा करना गैर कानूनी है। कोई दूसरा व्यक्ति किसी भी वाहन के नंबर का उपयोग नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आपक बता दें कि सारा अली खान और विक्की कौशल पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। वहीं फैंस भी इस नई जोड़ी की ऑन-स्क्रीन देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'लुका छिपी-2' को भी लक्ष्मण उटेकर बना रहे हैं, जिन्होंने 'लुका छुपी' और 'मिमी' का निर्देशन किया था। 'लुका छिपी' में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications