'मेरा सपना है फिर से शादी करूं' 66 साल की उम्र में चौथी बार दूल्हा बनेगा ये सिंगर! सरेआम बयां किया दिल का हाल
Lucky Ali Hints Fourth Marriage: मशहूर गायक लकी अली अपनी बेहतरीन आवाज़ से लाखों दिलों पर राज करते हैं और फिलहाल वह अपने कंसर्ट्स में बिजी हैं। वैसे तो लकी अली अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान शादी को लेकर बड़ा बयान दिया।
दिल्ली की सुंदर नर्सरी में आयोजित हुए 18वें कथाकार इंटरनेशनल स्टोरीटेलर फेस्टिवल में लकी अली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने बेहतरीन गाने से इवेंट में समां बांधा। इतना ही नहीं फैंस को एंटरटेन करने के साथ-साथ सिंगर ने अपनी चौथी शादी को लेकर बयान दिया।

फिल्म फेस्टिवल के बाद जब लकी अली से उनके सपने के बारे में पूछा गया, तो सिंगर ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर फैंस भी हक्के-बक्के रह गए। सिंगर ने कहा, 'मेरा सपना है कि मैं फिर से शादी करूं।' लकी अली के इस बयान से ऐसी चर्चा होने लगी कि वह 66 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनना चाहते हैं।
लकी अली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका पहले तीन बार तलाक हो चुका है और कोई भी शादी ज्यादा टाइम तक नहीं टिक पाई। उन्होंने पहली बार साल 1996 में ऑस्ट्रेलियाई मेघन जेन मैक्लेरी से शादी की थी और उनके दो बच्चे हुए। कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद, साल 2000 में उन्होंने अना हीता नाम की एक ईरानी महिला से शादी की, और उनके भी दो बच्चे हैं, सारा और रायन। लेकिन ये शादी भी ज्यादा टाइम नहीं टिकी।
इसके बाद साल 2010 में उन्होंने ब्रिटिश मॉडल और पूर्व ब्यूटी क्वीन केट एलिज़ाबेथ हालम से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा हुआ। लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। सिंगर के तीनों शादियों से कुल 5 बच्चे हैं। काम के मोर्चे पर, लकी अली ने कई फिल्मों के साउंडट्रैक के लिए अपनी आवाज़ दी है, जैसे 'तमाशा', 'कहो ना प्यार है', 'युवा', 'बचना ऐ हसीनों', 'अंजाना अंजानी' और 'पाठशाला'।
ये भी पढ़ें: शादी से पहले इस बॉलीवुड हसीना के प्यार में पागल था ये स्टार खिलाड़ी, कहता था वो है मेरी 'Lucky Mscot '












Click it and Unblock the Notifications