शादी से पहले इस बॉलीवुड हसीना के प्यार में पागल था ये स्टार खिलाड़ी, कहता था वो है मेरी 'Lucky Mscot '
Suresh Raina-Shruti Haasan: साउथ और बॉलीवुड के खूबसूरत चेहरों में से एक श्रुति हासन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
कहा जा रहा है उनका और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका का ब्रेकअप हो गया है, बता दें कि दोनों चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और लिव इन पार्टनर थे।

दोनों ने अलग होने का कारण अभी किसी को पता नहीं हैं और ना ही दोनों ने मीडिया में अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान दिया है लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।
मालूम हो कि मूल रूप से असम के रहने वाले शांतनु कौशिक हजारिका एक डूडल आर्टिस्ट हैं और वो श्रुति के साथ साल 2020 से रिलेशनशिप में थे। आपको बता दें कि श्रुति दिग्गज एक्टर कमल हासन और खूबसूरत अभिनेत्री सारिका की बेटी हैं और वो हिंदी और साउथ सिनेमा का नामचीन हिस्सा भी हैं।
सुरेश रैना करते थे श्रुति हासन को पसंद?
श्रुति का नाम पहले भी कई एक्टर से जुड़ चुका है तो वहीं मीडिया में खबरे थीं कि श्रुति हासन को दीवानों की तरह चाहने वालों में मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना भी थे। वैसे तो सुरेश रैना की छवि हमेशा से 'मम्मा बॉय' वाली रही है लेकिन आईपीएल के मैचों के दौरान उन्हें कभी श्रुति हासन के साथ देखा जाता था।
आईपीएल 7 के दौरान उड़ी थीं रैना-हासन के अफेयर की खबरें
ये बात आईपीएल 7 के दौरान की है, उस वक्त रैना चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में धांसू प्रदर्शन कर रहे थे और इसी दौरान अक्सर दर्शक दीर्घा में श्रुति को टीम और रैना को चियर करते देखा जाता था।
श्रुति को अपना lucky mascot मानते थे रैना!
तब 'मुंबई मिरर' में खबर छपी थी कि 'सुरेश रैना अभिनेत्री श्रुति को अपना lucky mascot मानते हैं।' दोनों की मुलाकात सीएसके के इवेंट पार्टी में हुई थी और फिर दोनों की मुलाकातें होने लग गईं।
रैना और श्रुति ने कभी नहीं कुछ कहा
उस दौरान श्रुति और रैना की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने आग लगा दी थी लेकिन रैना और श्रुति हासन दोनों में से कभी इन बातों पर खुलकर कुछ नहीं कहा औऱ आईपीएल खत्म होते ही दोनों के अफेयर की बातें भी खत्म हो गईं।
2 अप्रैल 2015 को रैना की प्रियंका से शादी
और इसके बाद सुरेश रैना ने 2 अप्रैल 2015 को अपनी मम्मी की सहेली की बेटी प्रियंका से शादी कर ली। प्रियंका नीदरलैंड के एम्सर्टडम के एक बैंक में अधिकारी हैं और मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं। इस शादी से रैना और प्रियंका को दो बच्चे हैं। रैना और प्रियंका क्रिकेट की दुनिया के 'कूल कपल' कहे जाते हैं।
श्रुति हासन आज भी जिंदगी में सिंगल ही हैं
फिलहाल रैना इन दिनों IPL मैचों की कमेट्री करते नजर आते हैं और वहां भी वो अपनी संवाद अदायगी से लोगों का दिल जीत चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर श्रुति हासन आज भी जिंदगी में सिंगल ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications