Anup Jalota: '3 बार शादी, 37 साल छोटी शिष्या से अफेयर फिर भी तन्हा', गजब है भजन सम्राट की कहानी
Anup Jalota Love Story: 'दिल मोहब्बत से भर गया है गालिब, अब किसी पर फिदा नहीं होता', कहकर भजन सम्राट के नाम से लोकप्रिय अनूप जलोटा इन दिनों लोगों के बीच सुर्खियां बने हुए हैं। दरअसल उन्होंने ये बात चौथी शादी के जवाब में कही। अरे अरे... आप ये ना सोचिए कि मशहूर सिंगर एक बार फिर से परिणय सूत्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।
दरअसल एक इवेंट में जब 71 बरस के अनूप जलोटा से उनकी चौथी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए ये जवाब दिया और कहा कि 'मैं जैसे भी हूं खुश हूं।'

जिसके बाद एक बार फिर से भजन गायक सोशल मीडिया पर चर्चित हो गए हैं। मालूम हो कि 'ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन' जैसे भजन को गाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अनूप जलोटा की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है।
अनूप जलोटा ने लाइफ में तीन बार शादी की
उन्होंने लाइफ में तीन बार शादी की लेकिन आप इसे किस्मत का धोखा कहिए या भाग्य का लिखा कि तीनों ही बार उनका हमसफर रास्ते में उन्हें अकेला छोड़कर चला गया।
पहली शादी मशहूर गजल गायिका सोनाली राठौर से हुई थी
दरअसल उनकी पहली शादी मशहूर गजल गायिका सोनाली राठौर से हुई थी, जो कि उनकी शिष्या थीं, संगीत सिखाते-सिखाते दोनों को प्रेम हुआ और इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया, कहते हैं कि इस शादी के लिए अनूप जलोटा का परिवार तैयार नहीं था।
सोनाली की लाइफ में सिंगर रूप कुमार राठौर की एंट्री हुई
लेकिन अनूप ने परिवार के खिलाफ जाकर सोनाली से शादी की लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए और इसी दौरान सोनाली की लाइफ में मशहूर सिंगर रूप कुमार राठौर की एंट्री हुई, वो भी अनूप जलोटा के ही शागिर्द थे।
परिवारवालों की पसंद से की दूसरी शादी
रूप और सोनाली में मोहब्बत हुई और एक दिन सोनाली ने बिना बताए अनूप जलोटा का घर छोड़ दिया और रूप कुमार राठौर से शादी कर ली। ये अनूप की लाइफ का बुरा टाइम था लेकिन फिर भी खुद को संभालते हुए कुछ वक्त बाद इन्होंने घरवालों के आग्रह से बीना भाटिया से दूसरी शादी की, ये विवाह भी लंबा नहीं चला और कुछ वक्त दोनों का तलाक हो गया, आज तक दोनों के तलाक की वजह पता नहीं।
पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की भतीजी से हुई मोहब्बत
ये वो दौर था जब अनूप जलोटा अपने करियर के पीक पर थे लेकिन पर्सनल लाइफ में उनके उथल पुथल मची हुई थी लेकिन इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की भतीजी, मेधा गुजराल से। लंबे वक्त बाद अनूप को जीवन में शांति नसीब हुई, दोनों एक-दूसरे के व्यक्तित्व से प्रभावित थे और एक दिन दोनों ने जीवन साथ बिताने का फैसला कर लिया।
अनूप और मेधा की शादी से एक बेटा है आर्यमान
दोनों की शादी धूम-धाम से हुई, दोनों खुशी-खुशी से अपनी लाइफ व्यतीत कर रहे थे, अनूप और मेधा की शादी से एक बेटा है, जिसका नाम आर्यमान जलोटा है लेकिन कालचक्र ने यहां भी अनूप जलोटा का पीछा नहीं छोड़ा।
37 साल छोटी शिष्या से था अफेयर!
साल 2014 में मेधा गुलजार को किडनी की दिक्कत हुई,जिसके लिए उन्हें विदेश भी जाना पड़ा लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। साल 2018 में जब अनूप जलोटा 'बिग बॉस' में आए तो उनके और उनकी शिष्या जसलीन मधारू के अफेयर की खबरें उड़ीं क्योंकि अनूप जलोटा ने शो में कहा था कि वो 37 साल रिलेशनशिप में हैं।
लोगों ने उन्हें 'रंगरसिया सम्राट' कहना शुरू कर दिया
इसके बाद अनूप जलोटा लोगों के निशाने पर आ गए थे और लोगों ने उन्हें 'रंगरसिया सम्राट' कहना शुरू कर दिया था। वो बहुत ज्यादा ट्रोल हुए थे, हालांकि शो से आउट होने के बाद उन्होंने इन सारी बातों को केवल पब्लिसिटी स्टंट बताया था। फिलहाल जो भी हो उम्र के इस पड़ाव पर आज भी फिल्मों में एक से बढ़कर रोमांटिक गीत गाने वाला सिंगर तन्हा ही जीवन गुजार रहा है।












Click it and Unblock the Notifications