Love Story: धर्म की दीवार तोड़ रचाई शादी, ट्रिप पर मिला दूसरा प्यार, एक्ट्रेस ने खुद मानी घर से भागने की बात
Love story Nusrat Jahan: बंगाली सिनेमा और राजनीति की चर्चित हस्ती नुसरत जहां की लव स्टोरी हमेशा सुर्खियों में रही है। ग्लैमर, विवाद और बेबाक फैसलों से भरी उनकी निजी में ही सुपरहिट फिल्म का पूरा मसाला है। उनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। नुसरत ने पहले धर्म की दीवार तोड़कर शादी की थी। बाद में एक ट्रिप के दौरान उन्हें जिंदगी का दूसरा प्यार मिला और उन्होंने दिल की बात सुनने की बात मानी थी।
साल 2019 में नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्किए में शादी की थी। यह शादी इसलिए चर्चा में रही क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से थे। नुसरत ने खुले तौर पर कहा था कि प्यार के आगे धर्म मायने नहीं रखता। प्यार के मामले में नुसरत ने हमेशा अपने दिल की सुनी है।

Nusrat Jahan Yash Dasgupta Affair: ट्रिप पर हुआ नुसरत को फिर से प्यार
निखिल जैन से शादी के बाद नुसरत जहां हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर डालकर संसद पहुंची थीं। उनका लुक काफी वायरल हुआ था। निखिल के साथ वह हिंदू त्योहार मनाती भी नजर आती थीं। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार की खबरें आने लगीं। नुसरत और निखिल के बीच मतभेद इतने बढ़ गए कि दोनों अलग रहने लगे। इसी दौरान यश दासगुप्ता के साथ नुसरत की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों साथ में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में राजस्थान ट्रिप पर गए थे।
नुसरत जहां और अभिनेता यश दासगुप्ता उन दिनों एक साथ फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे। काम के सिलसिले में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। बताया जाता है कि इसी दौरान उनके रिश्ते ने नया मोड़ ले लिया। यह ट्रिप नुसरत की जिंदगी में टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
Nusrat Jahan Love Story: लिव-इन में रहते हुए मां बनीं नुसरत
नुसरत जहां ने अपने रेडियो शो में स्वीकार किया था कि मैंने प्यार में अपने दिल की बात सुनी और एक तरह से यश के साथ घर से भाग गई। इस ट्रिप के बाद ही नुसरत ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। नुसरत और यश ने अब तक अपनी शादी पर खुले तौर पर कुछ नहीं कहा है। दोनों अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं।
प्यार की वजह से कट्टरपंथियों के निशाने पर रहीं नुसरत जहां
नुसरत जहां को पहले निखिल जैन के साथ शादी और फिर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशन की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। कुछ कट्टरपंथियों ने तो उनके खिलाफ फतवे भी जारी किए थे। हालांकि, नुसरत इन सबसे बेपरवाह अपनी जिंदगी शिद्दत के साथ जीती हैं। उनके फिर से राजनीति में वापसी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications