मशहूर एक्टर की महिला ने सरेआम कर दी धुनाई, पर्दे के विलेन को महिला ने बुरी तरह धोया
हैदराबाद के एक सिनेमा हॉल में बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक तेलुगू फिल्म के विलेन पर सिनेमा हॉल में एक महिला ने हमला कर दिया। महिला ने ये हमला तब किया जब फिल्म खत्म हुई। नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे एक्टर तब अपने अन्य साथी कलाकारों के साथ फिल्म स्क्रीनिंग के साथ पहुंचे थे।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल होने लगा और लोग एक्टर को ट्रोल भी करने लगे। इस दौरान भीड़ से निकलकर आई महिला का गुस्सा भी देखने लायक था। चलिये आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला कैसे शुरू हुआ और आखिर क्यों महिला ने तेलुगू खलनायक को थप्पड़ जड़ दिया।

दरअसल, हैदराबाद के एक थिएटर में तेलुगू फिल्म लव रेड्डी चल रही थी। फिल्म के एक सीन में एनटी रामास्वामी एक महिला को पत्थर मारते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म खत्म होती है तो एक्टर अपनी फिल्म की कास्ट के साथ वहां पर पहुंचते हैं। मगर फिर अचानक ऑडियंस से एक महिला आती है और एक्टर को थप्पड़ मार देती है। मौजूद बाकी लोग महिला को रोकने की काफी कोशिश करते हैं मगर महिला जोरदार थप्पड़ जड़ देती है।
बताते चलें कि एनटी रामास्वामी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सिनेमा हॉल में पहुंचे थे। जब ये घटना घटी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों का कहना है कि ये फिल्म का प्रमोशन करने के लिये किया गया है। कईलोग इसको पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।
जिस महिला ने एक्टर को थप्पड़ मारा, उसने उनसे पूछा कि उन्होंने फिल्म में एक्टर-एक्ट्रेस को परेशान क्यों किया। ये देखकर बाकी एक्टर्स महिला को रोकने की कोशिश करते हैं और उसे बताते हैं कि ये सब बस फिल्म का एक हिस्सा है। रियलिटी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications